धर्म-कर्म

Shardiya Navratri 3rd Day : आसुरी शक्ति से रक्षा करने वाली मां चंद्रघंटा को प्रिय हैं ये 4 मंत्र, जानें नवरात्रि के तीसरे दिन की पूरी पूजा विधि

Shardiya Navratri 3rd Day : नवरात्रि के तीसरे दिन माता पार्वती की तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इनका ध्यान करने से भक्तों को सौभाग्य, शांति और वैभव का वरदान मिलता है। इसके साथ ही आसुरी शक्तियों से रक्षा भी होती है। आइये जानते हैं नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा विधि (Ma chandraghanta puja vidhi) ..

जयपुरOct 05, 2024 / 07:21 am

Pravin Pandey

Shardiya Navratri 3rd Day 2024: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि

बेहद खास है यह नवरात्रि

Shardiya Navratri 3rd Day: शारदीय नवरात्रि 2024 बेहद खास है, इस नवरात्रि में तृतीया तिथि की वृद्धि के कारण दो दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। देवी पुराण मां के स्वरूप और पसंद के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अनुसार सौम्य स्वरूप वाली मां चंद्रघंटा को सुगंधप्रिय है। उनका वाहन सिंह है और उनके दस हाथ हैं। हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र हैं।

मां की आराधना से मिलता है ये वरदान

Ma Chandraghanta Ki Mahima: मां चंद्रघंटा आसुरी शक्तियों से रक्षा करती हैं। मां चंद्रघंटा की आराधना करने वालों का अहंकार नष्ट होता है और उनको सौभाग्य, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। इसके अलावा यह व्यक्ति को साहस प्रदान कर, उन्हें समस्त अवगुणों से दूर रखती हैं। देवी चन्द्रघण्टा को प्रसाद स्वरूप खीर अर्पित करनी चाहिए। इनकी पूजा के लिए ऊँ ऐं श्रीं शक्तयै नमः मंत्र जपना चाहिए। देवी चन्द्रघंटा को प्रसाद स्वरूप खीर अर्पित करनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः

Shardiya Navratri 2024: कलश स्थापना करने वाले भूलकर भी न करें ये 5 गलती, माता रानी हो जाएंगी नाराज

देवी चंद्रघंटा के नामकरण की कहानी

देवी चंद्रघंटा की कथा के अनुसार भगवान शिव से विवाह करने के बाद देवी पार्वती ने अर्ध चन्द्र को अपने मस्तक पर सुशोभित करना आरम्भ कर दिया था, जिसके कारण उन्हें देवी चन्द्रघण्टा के रूप में जाना जाने लगा।

मां चंद्रघंटा के मंत्र

  1. सरल मंत्र : ॐ एं ह्रीं क्लीं
  2. माता चंद्रघंटा का उपासना मंत्र
    पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
    प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

मां चंद्रघंटा महामंत्र

  1. या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नसस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
    ये मां का महामंत्र है जिसे पूजा पाठ के दौरान जपना होता है।
  2. मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र है- ‘ऐं श्रीं शक्तयै नम:’
ये भी पढ़ेंः
navratri bhog for 9 days : मां दुर्गा का आशीर्वाद चाहते हैं तो नौ दिन लगाएं ये भोग, यहां जानें हर स्वरूप के अलग प्रसाद का रहस्य

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि

वाराणसी के पुरोहित पं. शिवम तिवारी के अनुसार देवी मां के इस स्वरूप की पूजा मुख्य रूप से दो मंत्रों से की जाती है। माना जाता है कि भक्तों को इनकी पूजा करते समय इनके मंत्र का जाप कम से कम 11 बार करना चाहिए। इसके लिए नीचे लिखी विधि अपनाएं..

मंत्र: 1- पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥
मंत्र: 2- या देवी सर्वभू‍तेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

ये भी पढ़ेंः

पालकी है नवरात्रि में माता रानी की सवारी, देश दुनिया को झेलना होगा भीषण परिणाम

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Shardiya Navratri 3rd Day : आसुरी शक्ति से रक्षा करने वाली मां चंद्रघंटा को प्रिय हैं ये 4 मंत्र, जानें नवरात्रि के तीसरे दिन की पूरी पूजा विधि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.