
Sawan 2024: 72 साल बाद सावन में बन रहा ये दुर्लभ योग, 3 राशियों को मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद
Sawan 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदी कैलेंडर का पांचवां महीना, अंग्रेजी कैलेंडर के जुलाई-अगस्त महीने में आता है। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई 2024 सोमवार से 19 अगस्त सोमवार तक रहेगा। इस दौरान एक दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। 72 वर्षों बाद ऐसा हो रहा है कि सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और इसका समापन भी सोमवार को हो रहा है।
इसके अलावा सावन में कई अन्य योग बन रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। वहीं सावन में शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, शश योग भी बन रहे हैं। इससे इस महीने का महत्व और बढ़ जाता है। खास बात यह है कि शुभ योग और अन्य राजयोग बनने से कुछ खास राशियों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए सावन 2024 बहुत शुभ है। इस समय मेष राशि वालों को भौतिक सुख सुविधा मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रूका हुआ है तो अब काम पूरा हो सकता है। परिवार में कोई समस्या चल रही है तो वो भी खत्म हो जाएगी।
भगवान शिव की कृपा से मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेष राशि वालों के लिए निवेश करने का अच्छा समय है। इस समय किए गए निवेश से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी इस दौरान लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
यदि आपकी राशि सिंह है तो आपके लिए भी सावन बेहद शुभ और मंगलकारी है। आपके जीवन में इस समय खूब खुशियां आएंगी। करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आपकी नौकरी की तलाश भी खत्म हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन आपकी पदोन्नति और वेतन वृद्धि करा सकती है। आपके लिए व्यापार में अपार सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने लिए इस महीने नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर सावन आपके लिए खुशियां लाएगा।
ये भी पढ़ेंः
सावन 2024 में मकर राशि के लोगों को भगवान शिव की विशेष कृपा मिलने वाली है। इस महीने मकर राशि वालों को अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आपके अटके काम पूरे होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपकी आध्यात्म में रूचि बढ़ सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधा बढ़ेगी। सावन में मकर राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
9 Oct 2025, 11:08 AM IST
Published on:
15 Jul 2024, 4:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष




