scriptकरवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को राशि अनुसार दें ये उपहार, आपस में बढ़ेगा प्यार | Patrika News
धर्म-कर्म

करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को राशि अनुसार दें ये उपहार, आपस में बढ़ेगा प्यार

करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को राशि अनुसार दें ये उपहार, आपस में बढ़ेगा प्यार

Oct 25, 2018 / 12:48 pm

Tanvi

karwa chauth

करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को राशि अनुसार दें ये उपहार, आपस में बढ़ेगा प्यार

27 अक्टूबर 2018 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते को व उनके आपसी प्यार को बढ़ाता है। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। सिर्फ यही नहीं पति भी अपना फर्ज पूरा करते हैं। वे अपनी पत्नी को कुछ खास उपहार देते हैं, जिससे की उनके रिश्ते मेें मिठास लाता है। लेकिन यदि राशि के अनुसार पति अपनी पत्नी को उपहार दे तो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में हमेशा खुशहाली हनी रहेगी और इससे आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। आइए आपको बताते हैं करवा चौथ पर राशि अनुसार आप अपनी पत्नी को क्या गिफ्ट दें…

 

karwa chauth

मेष राशि: इस राशि के जातकों अपनी पत्नी को शुक्र से संबंधित गिफ्ट दे सकते हैं। क्योंकि इस राशि का स्वामी शक्र है। तो आप अपनी पत्नी को वस्त्र, आभूषण, परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढेगा।

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को अपनी पत्नी को मंगल से संबंधित गिफ्ट देना चाहिए। क्योंकि आपकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, तो आप अपनी पत्नी को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं गिफ्ट में दे सकते हैं जो आपको सुख-समृद्धि प्रदान करेगा।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को अपनी पत्नी को गुरु से संबंधित गिफ्ट दे सकते हैं। आपकी राशि स्वामी गुरु हैं। तो आप अपनी पत्नी को साहित्यिक पुस्तकें, सोने की चेन, अन्य आभूषण या पीली रंग की सजावटी वस्तुएं गिफ्ट में दे सकते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को अपनी पत्नी को शनि से संबंधित गिफ्ट दें, क्योंकि आपका राशि स्वामी शनि है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को मोबाइल, लैपटॉप, आईपॉड, आदि उपहार में दे सकते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के जातक अपनी पत्नी को पायल, बिछिया, ब्रेसलेट, पत्थर के बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि आभूषण उपहार में दे सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन शनि से प्रभावित होता है।

कन्या राशि: इस राशि के जातक अपनी पत्नी को सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, कम्प्यूटर, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि कुंडली के अनुसार आपका वैवाहिक जीवन का स्वामी गुरु होता है।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों का दांपत्य जीवन मंगल से प्रभावित होता है। इसलिए इस राशि के जातक अपनी पत्नी को धातु से बनी वस्तुएं गिफ्ट दें सकते हैं जैसे शोपीस या लाल रंग के वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक भी अपनी पत्नी को शुक्र से संबंधित गिफ्ट दें क्योंकि आपकी राशि के लोगों का दांपत्य जीवन शुक्र से दृष्ट रहता है। तो आपको अपनी पत्नी को परफ्यूम, सीडी, रेशमी वस्त्र या संगमरमर के शोपीस गिफ्ट करना चाहिए।

धनु राशि: इस राशि के जातक अपनी पत्नी को बुध से संबंधित उपहार दें, इससे आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। कुंडली के अनुसार इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन का स्वामी बुध है। तो आप अपनी पत्नी को हरे रंग की कोई भी वस्तु, पेंटिंग या फोटो जिसमें हरियाली दिखाई गई हो के अलावा हाथ में पहनने के आभूषण जैसे- कंगन, बाजूबंद आदि दे सकते हैं।

मकर राशि: इस राशि के जातक अपनी पत्नी को चांदी की बनी वस्तुएं, मोतियों का हार, सफेद वस्तुएं, सीप के बने उपहार, आइसक्रीम, चॉकलेट उपहार में दे सकते हैं। क्योंकि इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है।

कुंभ राशि: इस राशि के जातक अपनी पत्नी को सूर्य से संबंधित गिफ्ट दे सकते हैं। इसलिए आप अपनी पत्नी को सोने की चेन या आभूषण, माणिक, ताम्बे की कोई वस्तु, कोई एंटीक वस्तु, लकड़ी के शो पीस या सुनहरे रंग की वस्तु गिफ्ट में दे।

मीन राशि: इस राशि वाले जातकों के दांपत्य जीवन का स्वामी बुध है। इस राशि के जातकों को अपनी पत्नी को कांसे से बनी मूर्तियां, हरे वस्त्र, पन्ने की अंगूठी, कमर में पहनने के आभूषण, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, नॉवेल या कोई पुस्तक गिफ्ट में देनी चाहिए।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को राशि अनुसार दें ये उपहार, आपस में बढ़ेगा प्यार

ट्रेंडिंग वीडियो