bell-icon-header
धर्म-कर्म

कब है भाद्रपद अमावस्या और पिठोरी अमावस्या, जानें शुभ योग और कब करें स्नान-दान

Kab Hai Bhadrapada Amavasya: भाद्रपद महीने की अमावस्या तिथि भाद्रपद अमावस्या या पिठोरी अमावस्या के नाम से जानी जाती है। इस दिन गंगा स्नान और दान के साथ पितरों की पूजा का विशेष महत्व है। विशेष बात यह है कि दो शुभ योग में भादों अमावस्या पड़ रही है। आइये जानते हैं भाद्रपद अमावस्या का मुहूर्त, स्नान दान का समय और शुभ योग…

भोपालAug 30, 2024 / 09:08 pm

Pravin Pandey

कब है भाद्रपद अमावस्या और पिठोरी अमावस्या, जानें शुभ योग और कब करें स्नान-दान

कब है भाद्रपद अमावस्या

Kab Hai Bhadrapada Amavasya: हर हिंदी चंद्र महीने की कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि अमावस्या कही जाती है। इस दिन चंद्रमा प्रायः दिखाई नहीं देता और रात में घुप अंधेरा होता है। भाद्रपद महीने की अमावस्या पिठोरी अमावस्या के भी नाम से जानी जाती है। इसके अलावा अमावस्या सोमवार को पड़ती है तो यह सोमवती अमावस्या भी कही जाती है।

इससे इसका महत्व बढ़ जाता है और इस दिन पूजा अर्चना व्रत से चंद्र दोष भी दूर होता है। पितरों का श्राद्ध तर्पण करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। पितरों के आशीर्वाद से वंश वृद्धि, नौकरी में तरक्की या धन पाने में आ रही बाधा दूर होती है। आइये जानते हैं पिठोरी अमावस्या की डेट और महत्व
अमावस्या तिथि प्रारंभः सोमवार 2 सितंबर सुबह 05:21 बजे से
अमावस्या तिथि समापनः मंगलवार 3 सितंबर सुबह 07:24 बजे तक
भाद्रपद सोमवती अमावस्या और पिठोरी अमावस्याः 2 सितंबर 2024

पिठोरी व्रत प्रदोष मूहूर्तः 2 सितंबर शाम 06:37 बजे से रात 08:54 बजे तक
पिठोरी अमावस्या व्रत प्रदोष पूजा अवधिः 02 घंटे 17 मिनट
स्नान दान का मुहूर्तः सुबह 04.38 बजे से सुबह 05.24 बजे तक
देव पूजा मुहूर्तः सुबह 06.09 बजे से सुबह 07.44 बजे तक
पितरों के श्राद्ध का समयः दोपहर 12 बजे के बाद और सूर्यास्त से पहले तक
ये भी पढ़ेंः

शनिवार को काला कपड़ा खरीदना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहते हैं शास्त्र

भाद्रपद सोमवती अमावस्या पर शुभ योग

शिव योगः शाम 06:20 बजे तक
सिद्ध योगः 3 सितंबर शाम 7.05 बजे तक

सोमवती अमावस्या पर शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्तः सुबह 04:31 बजे से सुबह 05:17 बजे तक
प्रातः संध्याः सुबह 04:54 बजे से सुबह 06:03 बजे तक
अभिजित मुहूर्तः सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
विजय मुहूर्तः दोपहर 02:25 बजे से दोपहर 03:16 बजे तक

गोधूलि मुहूर्तः शाम 06:37 बजे से शाम 07:00 बजे तक
सायंकालीन संध्याः शाम 06:37 बजे से रात 07:45 बजे तक
अमृत कालः रात 09:41 बजे से रात 11:27 बजे तक
निशिता मुहूर्तः रात 11:57 बजे से रात 12:43 बजे (3 सितंबर सुबह तक)
ये भी पढ़ेंः

सितंबर में 3 बड़े ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों के लोगों को मिलेगी तरक्की

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / कब है भाद्रपद अमावस्या और पिठोरी अमावस्या, जानें शुभ योग और कब करें स्नान-दान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.