
वृद्धजनों की सहायता के लिए बच्चों नेे जुटाए 1.22 लाख रुपए
मदुरै. सर्दन रेलवे वुमन्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन मदुरै की ओर से संचालित स्कूल के बच्चों ने वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए1 लाख 12 हजार 604 रुपए एकत्रित किए। यह राशि हेल्पेज इंडिया को प्रदान की गई।
रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार मदुरै की रेलवे कॉलोनी में संचालित माध्यमिक स्कूल के छात्रों व उनके अभिभावकों ने यह राशि जुटाई। इसकी पहल वुमन्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने की। यह राशि बाद में संगठन के चेन्नई मुख्यालय पर अध्यक्ष अनिता लेनिन, उपाध्यक्ष मंजुला मनसुखानी, स्कूल सचिव प्रतिभा शॉ की मौजूदगी में हेल्पेज इंडिया के प्रतिनिधि को सौंप गई। हेल्पेज इंडिया वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करता है।
कोच्चि में श्याम संकीर्तन 22 को
कोच्चि . शहर में 22 सितम्बर को श्याम बाबा संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। निरंजन लाल मित्तल के अनुसार श्याम संकीर्तन नॉर्थ इंडियन चेरिटेबल ट्रस्ट के महाराजा अग्रसेन सभागार में 22 सितम्बर को दोपहर तीन बजे से शुरु होगा।संकीर्तन का आकर्षण दिल्ली के भजन गायक प्रदीप होंगे। उनके साथ संकीर्तन के लिए आने वाले बीस सदस्यीय दल में १२ गायिकाएं व आठ गायक शामिल हैं।
Published on:
19 Sept 2019 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
