
पीएम के लिए विवादित बात
धार. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा Bharat Jodo Nyay Yatra में उन्होंने पीएम के लिए विवादित बात कही। खरगे बुधवार को बदनावर पहुंचे और यहां राहुल गांधी के साथ जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले भी खरगे के पीएम मोदी पर दिए गए बयानों पर विवाद हो चुके हैं।
न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार किसानों की जमीन जबर्दस्ती लेने की कोशिश कर रही है। इसके लिए फसलों पर बुल्डोजर चलवा रही है। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम भूमि अधिग्रहण बिल लाएंगे।
बदनावर में राहुल गांधी बोले — जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है। हिंदुस्तान के असली मालिक आदिवासी हैं, जिनसे उनका हक छीनकर बीजेपी अरबपतियों को देना चाहती है। उन्हें वनवासी बोलकर अपमानित करने का काम किया जा रहा है।
जिस दिन जंगल ख़त्म, उस दिन मजदूरी करो, भूखे मरो ओर भीख मांगो।
हिंदुस्तान की आबादी में 8% आदिवासी और मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत है।
देश में 200 से अधिक बड़ी कंपनियां हैं। उनकी लिस्ट निकालो चाहे तो मैं आपको दे दूंगा एक भी आदिवासी का नाम नहीं है। मीडिया, प्राइवेट स्कू स्कूल कॉलेज, आदिवासियों की नहीं है। 1—2% लोगों ने ही हिंदुस्तान पर कब्जा कर रखा है। अडानी आपकी जमीन को छीनना चाहते हैं।
जातिगत जनगणना होती है तो देश में किसके पास कितनी संपत्ति है, धन है वह सब सामने आ जाएगा। यह क्रांतिकारी कदम है। कांग्रेस की सरकार आई तो हम इसे अवश्य करवाएंगे। राहुल गांधी ने किसानों को MSP देने की बात दोहराई।
जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संबोधित किया। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जबर्दस्त राजनैतिक प्रहार किए। पीएम पर विवादित टिप्पणी भी की। खरगे ने पीएम मोदी को झूठों का सरदार बताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले— पीएम मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं।
बदनावर की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी और शिवराज सरकार पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता जहां भी जाते हैं वहां झूठ बोलने का काम करते हैं। मोदी झूठों के सरदार हैं। देश में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात हो या फिर 15 लाख रुपए खाते में आने की हर बात में मोदी ने झूठ बोला है। इसीप्रकार मध्यप्रदेश में हर तरफ गड़बड़ी हो रही है। शिवराज को क्यों हटाया उसका जवाब वह पहले हमें दे।
जनसभा से पहले राहुल ने उन किसानों से मुलाकात की जिनकी जमीन बुधनी-इंदौर रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहित की जा रही है। किसानों ने बताया कि उन्हें बेहद कम मुआवजा दिया जा रहा है। इस पर राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किसानों से हो रहे अन्याय का विरोध करने को कहा। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर भूमि अधिग्रहण बिल लागू करने की भी बात कही।
राहुल गांधी ने बुधवार को इंगोरिया से यात्रा प्रारंभ। उनकी यात्रा करीब 3 घंटे देरी से शुरु हो सकी जिसके कारण उनका काफिला बड़नगर में नहीं रुका।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा तय समय से 3 घंटे देरी से शुरु हुई। राहुल करीब 12 बजे डोम से बाहर निकले। वे 4 बड़े कंटेनर और अपने काफिले के साथ बड़नगर की ओर रवाना हुए।
Updated on:
06 Mar 2024 04:35 pm
Published on:
06 Mar 2024 04:29 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
