
धार को छोड भाजपा का शक्ति केंद्र कौन सा बन रहा है शहर.....क्यों की जा रही है ट्रायबल शहरों की उपेक्षा
धार. बदनावर से सरकार में मंत्री,राज्यमंत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भी बदनावर से ही बनाए गए है। विधानसभा की सात में से पांच सीटें ट्रायबल की है। ट्रायबल नेताओं की उपेक्षा कर हर पदाधिकारी मंत्री राजवद्र्धसिंह दत्तीगांव के क्षेत्र से लिया जा रहा है।
पूर्व अध्यक्ष राजीव यादव का कार्यकाल पूरा होने के बाद मंगलवार देर रात बदनावर के मनोज सोमानी को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उधर नगर और ट्रायबल अंचल से भी कई लोग जिलाध्यक्ष की दौड में थे लेकिन बदनावर से एक फिर नेता को मौका दिया।
असंतुष्टों को चुनाव के पहले कर रहे संतुष्ट
बदनावर में कांग्रेस से चुनाव राजवद्र्धनङ्क्षसह दत्तीगांव विजय हुए थे। उस दौरान भाजपा से टिकट की दौड में भंवरसिंह शेखावत, राजेश अग्रवाल,मनोज सोमानी थे। बाद में सत्ता परिवर्तन हुई और दत्तीगांव भाजपा में शामिल हो गए। जिससे सालों से टिकट की आस लगाए नेताओं के सपने चूर हो गए। उपचुनाव में राजेश अग्रवाल ने चुनाव लडने की दमदारी दिखाई थी। बाद में संगठन ने उन्हें बैठा दिया था। बाद में उन्हें उपकृत करते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया। इसके बाद दूसरे नंबर पर टिकट की दौड में मनोज सोमानी थे जिन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनाकर आने वाले चुनाव की माथामच्ची से संगठन बच गया है।
धार नहीं बदनावर हो गया मुख्यालय
धार में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की पत्नी नीना वर्मा चौथी बार से विधायक है। वे लगातार कांग्रेस के गौतम गु्रप को हराते हुए आई है। इसके बाद भी उन्हें मंत्री या कोई भी राज्यमंत्री तक का दर्जा नहीं दिया गया। दरअसल बदनावर क्षेत्र से मंत्री सरकार में होने से धार की बजाय शक्ति केंद्र बदनावर ही हो गया है। मंत्री भी बदनावर तक ही सीमित नजर आ रहे है जबकि धार मुख्यालय पर मंत्री आज तक कोई सौगात नहीं दे पाए है। वर्मा मेडिकल, इंजीनियरिंग कालेज के लिए सालों से मांग कर रही है।
अध्यक्ष ने किए भोजशाला दर्शन
सोमानी धार पहुंचे। उन्होंने भोजशाला में दर्शन किए। भोजशाला के बाद अखंड ज्योति मंदिर ,अधिष्ठाता बाबा धार नाथ के दर्शन के बाद संघ कार्यालय, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, मीसाबंदी अनंत अग्रवाल, से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए चुनौती भरा है । सभी कार्यकर्ता अपने पूरे प्रण और प्राण से विजयश्री हासिल करेंगे
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मनोज सोमानी जी पूर्व में भाजपा जिला महामंत्री सहित संगठन के अनेक महत्वपूर्ण पद पर रहे। आगामी दिनों में शुभ मुहूर्त में भाजपा जिला अध्यक्ष सोमानी कार्यभार संभालेंगे ।
ब्राह्मण समाज को साधने भी पहुंचे
नवागत जिलाध्यक्ष ने ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश की। बीते दिनों पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव और डॉ अशोक शास्त्री के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद को तूल देकर सामाजिक बना दिया था। इसके बाद सोमानी सर्वब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी के निवास पर पहुंचे। समाज के पंडित विश्वास पांडे ,गोटू शुक्ला , निलेश जोशी ,सूर्या दुबे आदि उपस्थित थे।
उधर बदनावर में हुई आतिशबाजी
बदनावर में सूचना के बाद आतिशबाजी की गई। सोमानी के नाम की घोषणा होते ही उनके निवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। ढोल ढमाके के साथ मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने मुहं मीठा कराया। प्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए।
बदनावर क्षेत्र से दूसरी बार किसी नेता को भाजपा के जिलाध्यक्ष बनने का मौका मिला है। पहले यहां पूर्व विधायक रहे खेमराज पाटीदार जिलाध्यक्ष रह चुके है। अब दूसरी बार सोमानी के रूप में बदनावर के नेता को जिले की कमान मिली है।
Published on:
12 Apr 2023 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
