
धमतरी नगर निगम: कांग्रेस का वचन पत्र जारी, जनता से किए ये बड़े वादे
धमतरी. धमतरी नगर निगम (Dhamtari Nagar Nigam) में सत्ता प्राप्त करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बुधवार को अपना वचन पत्र जारी किया। जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि पिछले करीब 136 साल से अधिक समय से निगम में भाजपा की सरकार काबिज रही है। इसके बाद भी शहर में मूलभूत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार नहीं हो सका है। आम नागरिकों को पेयजल, बिजली, सड़क समेत विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि इस बार निगम में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जल निकासी, सड़क, पेयजल समेत विभिन्न समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि वचन पत्र में शहर में पार्किंग समस्याओं को दूर करने, अर्जुनी मोड़ से नई कृषि उपज मंडी तक वर्तमान में मौजूदा मार्ग विभाजक को तकनीकी रूप से पुननिर्मित कर प्रकाश व्यवस्था करने, गौरव पथ निर्माण समेत कमजोर तबके के लोगों के लिए आवास निर्माण करने की बात कही है।
इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए नगर निगम द्वारा संचालित नत्थू जी जगताप उच्चतर माध्यमिक शाला को नवीनतम तकनीक से समृद्ध कर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में स्थापित करने तथा नगर के युवक-युवतियों के लिए समय-समय पर केरियर गाइडेंस के लिए राष्ट्रीय स्तर के सेमीनार आयोजित करने का संकल्प लिया है।
वचन पत्र में महिला वरिष्ठ नागरिक और निशक्तजनों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल समेत पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, घामेश्वरी साहू, पंकज महावर समेत कांग्रेसी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Published on:
18 Dec 2019 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
