धमतरी

Four wheelers Ban: चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, सामने आई यह बड़ी वजह

Four wheelers Ban: शहर के भीतर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 24 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सुबह 10 से रात 9 बजे तक चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

धमतरीOct 23, 2024 / 02:27 pm

Love Sonkar

Four wheelers Ban: सदर मुख्य मार्ग में त्यौहारी भीड़ शुरू हो गई है। मंगलवार बंद के बावजूद सदर में भीड़ रही। शहर में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। दीपावली त्यौहार को लेकर यातायात पुलिस ने शहर के 6 स्थानों में वाहन पार्किंग की सुविधा दी है। संबंधित रूट में खरीदी करने वाले लोग अपने वाहन यहां खड़ी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Keshkal road closed: आज से सप्ताह भर के लिए केशकाल मार्ग बंद, डायवर्ट किया यह नया रूट

इधर घड़ी चौक से शहर के भीतर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 24 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सुबह 10 से रात 9 बजे तक चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए मकई गार्डन पार्किंग, एकलव्य खेल परिसर, गौशाला मैदान, गांधी मैदान पार्किंग कर सकते हैं। गुरूद्वारा गली, सराय मार्केेट, नूतन स्कूल में सिर्फ दो पहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा दी गई है। सड़क पर दुकान लगाने वालों को समझाईश दी गई।

इन स्थानों पर होगी पार्किंग

मकई गार्डन : रायपुर मार्ग, दुर्ग मार्ग से आने वाले ग्राहक अपने वाहन रखेंगे।

गांधी मैदान : अंबेडकर चौक, सोरम-भटगांव से आने वाले लोग गौरव पथ आमातालाब होकर गांधी मैदान में वाहन पार्किंग करेंगे।
नूतन स्कूल मराठा पारा : बांसपारा, मराठापारा, रामबाग के ग्राहक अपने वाहन नूतन स्कूल परिसर मराठा पारा में पार्क करेंगे।

एकलव्य खेल परिसर : रूद्री-गंगरेल, मरादेव, लक्ष्मी निवास, कर्मा चौक की ओर से आने वाले ग्राहक अपने वाहन एकलव्य खेल परिसर में पार्क करेंगे।
गौशाला मैदान : नहर नाका की ओर से आने वाले लोग यहां अपनी वाहन पार्किंग करेंगे।

गुरूद्वारा गली, सराय मार्केट : शहर के भीतर से आने वाले दो पहिया वाहन चालक गुरूद्वारा गली और सराय मार्केट में अपनी वाहन पार्किंग कर सकते हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Dhamtari / Four wheelers Ban: चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, सामने आई यह बड़ी वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.