scriptसिंधिया की जन-आशीर्वाद यात्रा : प्रेस कांफ्रेस में बोले- कांग्रेस नहीं चाहती किसी का उत्थान हो | jyotiraditya sindhia big attack on congress in janashirvad yatra | Patrika News
देवास

सिंधिया की जन-आशीर्वाद यात्रा : प्रेस कांफ्रेस में बोले- कांग्रेस नहीं चाहती किसी का उत्थान हो

अहिल्या बाई की नगरी इंदौर से शुरु की गई ये यात्रा क्षिप्रा मैया के पूजन करते हुए देवास आ गई है। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

देवासAug 17, 2021 / 02:58 pm

Faiz

News

सिंधिया की जन-आशीर्वाद यात्रा : प्रेस कांफ्रेस में बोले- कांग्रेस नहीं चाहती किसी का उत्थान हो

देवास/ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश में जन-आशीर्वाद यात्रा पर हैं। मां अहिल्या बाई की नगरी इंदौर से शुरु की गई ये यात्रा क्षिप्रा मैया के पूजन करते हुए देवास आ गई है। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि, इस क्षेत्र से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध है, इसलिये इस क्षेत्र के लिए वो हमेशा पूर्ण रूप से समर्पित हैं।


प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जहां देश विकास की तरफ अग्रसर होकर तरक्की कर रहा है, तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को केंद्र से हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

 

इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा कि, विपक्ष भले ही देश का हो या प्रदेश का गिरगिट की तरह रंग बदलता है। विपक्ष सिर्फ अफवाहें फैलाने का काम कर रहा है। कभी संसद चले तो हमारे मत पर चले, मंत्रिमंडल में सदस्यों का परिचय ना आज होने दिया ना कल होने दिया, विपक्ष और कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि, किसी का उत्थान हो।

 

पढ़ें ये खास खबर- बाढ़ के बाद हाइवे पर तंबू गाड़कर रहने को मजबूर ग्रामीण, सर्वे टीम बोली- ‘कितने जानवर मरे, दिखाने होंगे शव’


ज्योतिरादित्य ने कहा कि, इस यात्रा के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकले हैं। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि हर केंद्रीय मंत्री को 4 से 5 जिलों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालते हुए प्रधानमंत्री का संदेश को देश के कोने कोने में ले जाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री सिंधिया ने इंदौर और देवास में हुए अभूतपूर्व स्वागत पर जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि, मैं हमेशा आप लोगों के लिए समर्पित रहूंगा।


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा कि, कांग्रेस को सिर्फ खुजली आती है, इस बारे में क्या कहूं, जो प्रधानमंत्री ने किया वो इन्होंने 70 सालों में क्यों नहीं किया। किसी भी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ट्वीट करती है, यानी वो अब सिर्फ ट्विटर तक ही सीमित है। महंगाई की बात है, इसमें कोई दो राय नहीं, की तेल के दाम बढ़े, इसका कौन जिम्मेदार है, पिछले 70 सालों में किसकी सरकार रही, देख लें। लेकिन हम इस महंगाई का सामना कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इसे नियंत्रण में लाएंगे।

 

पढ़ें ये खास खबर- बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे BJP विधायक, ग्रामीणों ने पीड़ा सुनाई तो बोले- ‘हमने कहा था दरिया के किनारे घर बनाओ’


हवाई उड्डयन को लेकर बोले आने वाले 10 से 15 सालों में जो घरेलू तौर पर देश में क्षमताएं बड़ी हैं, वो अपार हैं। 2017 से आज तक 363 रूट हमने शुरू किए, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर हफ्ते 150 फ्लाइट्स चलाई जाती हैं। पिछले एक महीने में मेरी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के प्रति भी है, जबलपुर के हर कौन से हैदराबाद से, मुंबई से जबलपुर को जोड़ा। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि, जो पार्टी गरीबों के लिए विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं, उसमें रहकर खुद को गौरवशाली समझता हूं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x83gw17

Hindi News / Dewas / सिंधिया की जन-आशीर्वाद यात्रा : प्रेस कांफ्रेस में बोले- कांग्रेस नहीं चाहती किसी का उत्थान हो

ट्रेंडिंग वीडियो