देवरिया

किन्नर का दगाबाज प्रेमी… करतूत जान उड़ जाएंगे होश

देवरिया के सदर कोतवाली में दोपहर में किन्नरों के समूह ने पुलिस से आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। किन्नरों के प्रदर्शन को देखते हुए काफी देर तक थाने में अफरा तफरी मची रही। आधे घंटे प्रदर्शन के बाद बहुत समझाने पर किन्नर शांत हुए और वापस लौटे।

देवरियाMay 16, 2024 / 09:59 pm

anoop shukla

जिले में आज कोतवाली थाने के परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब काफी संख्या में किन्नर इकठ्ठा होकर हंगामा करने लगे। जानकारी के मुताबिक प्रेमी के धोखा देने पर किन्नर ने कार्रवाई किए जाने और कोतवाली थाने में केस दर्ज कराने की मांग को लेकर काफी देर तक थाना परिसर में ही हंगामा किया।आरोप लगाया कि कोतवाल तहरीर देने के बावजूद आरोपी पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। हंगामा बढ़ते दिखे पुलिसकर्मियों के आश्वासन के बाद वह मानें।
एसपी को दिए तहरीर में प्रीति सिंह पुत्री शबनम निवासी सिंधी मिल जमुना सदन ने आरोप लगाया है कि बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरया सोहनपुर निवासी एक व्यक्ति उसका प्रेमी है। वह दिल्ली ले जाकर पहले उसका लिंग परिवर्तन करा दिया। उसके बाद वह उसे बहला फुसलाकर लगातार उसका बलात्कार करता रहा।अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है।
वह कई दिनों से आरोपी पर केस दर्ज कराने को लेकर कोतवाली पुलिस का चक्कर लगा रही हैं। करीब दस की संख्या में जुटे किन्नरों ने साथी किन्नर के दगाबाज प्रेमी पर केस दर्ज कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर पहुंच गए और केस दर्ज कराने की मांग करने लगे।
सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। किन्नरों को समझा बुझाकर शांत किया गया।

संबंधित विषय:

Hindi News / Deoria / किन्नर का दगाबाज प्रेमी… करतूत जान उड़ जाएंगे होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.