देवरिया

छात्राओं से छेड़खानी के आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

देवरिया में दो दिन पहले स्कूल से घर लौटीं दो छात्राओं से छेड़खानी के दो आरोपी देर रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

देवरियाOct 07, 2024 / 08:19 am

Prateek Pandey

छात्राओं से छेड़खानी के आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

दो दिन पहले हुए देवरिया में बच्चियों के साथ हुए छेड़खानी मामले में पुलिस ने एनकाउंटर किया है। देर रात दोनों आरोपियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

दोनों को पैर में लगी गोली

देवरिया में स्कूल से घर की ओर लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़खानी के दो आरोपियों को रविवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के ही पैर में गोली लगी है। देर रात दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान धीरज पटेल और रितिक यादव के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें

सरताज ने क्यों मारी मौलाना नईम को गोली? लोगों ने बताई असल वजह

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी यानी धीरज पटेल और रितिक यादव बाइक से तरकुलवा क्षेत्र के सिरसिया गोठा की तरफ जा रहे थे। रात तकरीबन 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर डाली तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपी धीरज के बाएं और रितिक के दाएं पैर में गोली लगने की खबर है। दोनों के पास एक-एक तमंचे भी बरामद हुए हैं। दोनों मेडिकल काॅलेज में भर्ती हैं जहां उनकी स्थिति खतरे के बाहर है।

क्या है पूरा मामला

पिछले शुक्रवार को स्कूल से वापस घर जा रही दो छात्राओं से बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। उनका अपहरण करने की कोशिश की गई लेकिन ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग खड़े हुए। मामले में पुलिस ने देर रात एक संदिग्ध को पकड़ लिया था।
आरोपियों की सिरसिया गोठा मार्ग पर जाने की सूचना मिली थी। तत्काल टीमें भेज दी गईं। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। -दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी

संबंधित विषय:

Hindi News / Deoria / छात्राओं से छेड़खानी के आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.