देवरिया

Deoria News : देवरिया में छात्राओं के साथ सरेराह छेड़खानी, चीखते हुए चंगुल से छूट कर भागी

Deoria Crime: जिले में दिनदहाड़े लड़कियों को अगवा करने और छेड़खानी करने का वीडियो वायरल है। छात्राओं का वीडियो उनकी बदहवासी दिखता है की कैसे वो बदमाशों के चंगुल से बचने के लिए जान की बाजी लगाकर भाग रही हैं।वायरल सीसीटीवी फ़ुटेज देवरिया के नारायणपुर का बताया जा रहा है। यहाँ कोचिंग पढ़ने जा रही छात्राओं संग कुछ दुस्साहसी बदमाश छेड़खानी करते देखे जा सकते हैं।

देवरियाOct 04, 2024 / 04:11 pm

anoop shukla

जिले में शुक्रवार दोपहर में एक हैरान करने वाली घटना घटित हुई है, यहां स्कूल से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहीं दो छात्राओं को रास्ते में रोककर बाइक सवार शोहदे छेड़खानी करने लगे। शोहदों से अपने को बचाकर दोनों छात्रायें चिल्लाते हुए भागीं। इस दौरान एक बच्‍ची साइकिल समेत खेत में जा गिरी। लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुचे मगर आरोपी बाइक से भाग निकले। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। घटना तरकुलवां थाना क्षेत्र की है।

स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ सरेआम छेड़खानी

एक गांव की दो लड़कियां प्राइवेट स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा हैं। शुक्रवार को दोनों छात्राएं स्कूल गई थीं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों छात्राएं साइकिल से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक बाइक पर सवार चार युवकों ने छात्राओं को घेर लिया और छेड़खानी करने लगे। अचानक हुई इस घटना से लड़कियां घबरा गई। मगर फिर हिम्मत जुटाकर किसी तरह अपने आप को शोहदों के चंगुल से छुड़ाकर चिल्लाते हुए भागी। इस दौरान छात्राओं की साइकिल खेत में गिर गई। लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख शोहदे बाइक से भाग निकले।

CVTV फुटेज वायरल, हरकत में आई पुलिस

यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि शोहदे छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं और छात्राएं चिल्लाते हुए भाग रही हैं। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने तरकुलवां थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। एस ओ मृत्युंजय राय ने बताया कि छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर चार अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Hindi News / Deoria / Deoria News : देवरिया में छात्राओं के साथ सरेराह छेड़खानी, चीखते हुए चंगुल से छूट कर भागी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.