scriptतस्‍वीरों में देखें: देवरिया हत्याकांड की तस्वीरें देखकर कांप जाएंगी आपकी रूह, घर से एक के बाद एक निकली 5 लाशें | Patrika News
देवरिया

तस्‍वीरों में देखें: देवरिया हत्याकांड की तस्वीरें देखकर कांप जाएंगी आपकी रूह, घर से एक के बाद एक निकली 5 लाशें

देवरिया में एक परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पति-पत्नि, दो बेटियों और बेटे का गला काटा गया। गोली मारी इसके बाद ईंट से सिर कूंच दिए। 8 साल के बच्चे को भी नहीं छोड़ा। जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
 
 

देवरियाOct 02, 2023 / 03:49 pm

Upendra Singh

deoriyaa .jpg
1/5

मामला दो जातियों का होने के चलते गांव और आसपास जबरदस्त तनाव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।

Deoria.jpg
2/5

सोमवार सुबह 6 बजे प्रेम यादव का शव गली में पड़ा मिला। उनकी गला काटकर हत्या की गई थी। हत्या किसने की यह स्पष्ट नहीं था।

Deoria
3/5

हमलावर वहशी हो चुके थे। उन्होंने बच्चों, महिला और बच्चियों तक को नहीं बख्शा। सबसे पहले सत्य प्रकाश दुबे ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो उनको गोली मारी। फिर उन पर गड़ासे से वार किए। सत्य प्रकाश को बचाने आई उनकी पत्नी किरण पर भी हमलावर टूट पड़े। उसका गला काट दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Deoria.jpg
4/5

प्रेम यादव की लाश मिलने के बाद उनके परिजन-रिश्तेदार आग-बबूला हो गए। 20-25 की संख्या में यादव कुनबे के लोग हाथ में लाठी-बंदूक और गड़ासा लेकर सत्य प्रकाश के घर पहुंच गए।

Deoria.jpg
5/5

गुस्साए परिजन दरवाजा तोड़कर सत्य प्रकाश के घर में घुस गए। इसके बाद जो सामने आता गया उस पर वार शुरू कर दिए। हमलावर एक-एक की हत्या करते जा रहे थे। सत्य प्रकाश के घर पर जब हमला हुआ उस वक्त 6 लोग थे। हमलावरों ने पूरे परिवार को मार दिया। सिर्फ 8 साल का बच्चा अनमोल जिंदा बचा है। उसकी हालत गंभीर है।

Hindi News / Photo Gallery / Deoria / तस्‍वीरों में देखें: देवरिया हत्याकांड की तस्वीरें देखकर कांप जाएंगी आपकी रूह, घर से एक के बाद एक निकली 5 लाशें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.