देहरादून

तेंदुए की दहशत : बंदूकधारियों के पहरे में पढ़ने भेजे बच्चे, अब क्षेत्र के स्कूल ही करा दिए हैं बंद

तेंदुए और बाघ की दहशत के चलते इस क्षेत्र में प्रशासन ने एहतियातन स्कूल ही बंद करा दिए हैं। पहले दिन बच्चों को बंदूकधारियों के पहरे में स्कूल तक पहुंचा गया था। पढ़ें क्या है पूरा मामला…
 

देहरादूनDec 09, 2023 / 07:24 pm

Prateek Pandey

उत्तराखंड के रामनगर में बाघ और तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यहां की पटरानी ग्राम पंचायत के मलुवाताल में तेंदुए ने एक महिला को निवाला बना दिया था। रामनगर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व बाघ ने भी एक महिला और एक आंगन में खेल रही एक बच्ची को निवाला बनाया था।
इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को दहशत के बीच वन विभाग के बंदूकधारियों के पहरे में बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया। अब प्रशासन ने वन्यजीवों की दहशत के कारण एहतियातन क्षेत्र के स्कूल ही बंद करा दिए हैं।

वन विभाग ने भेजा था पत्र

जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्थवाल के मुताबिक वन विभाग ने एक पत्र भेजकर क्षेत्र के विद्यालय बंद रखने की अपील की थी। इस पर दो दिन विद्यालय बंद रखे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल बंद रखने की तिथि और आगे बढ़ाई जा सकती है।
18 ट्रैप कैमरे लगाए
डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने अधिकारियों के साथ कसाइल गांव पहुंचकर मृतका इंदिरा देवी के परिजनों और अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। बताया कि विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। साथ ही 18 ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। तेंदुए या बाघ के हमले को लेकर जानवर के पदचिह्नों की जांच की जा रही है।

Hindi News / Dehradun / तेंदुए की दहशत : बंदूकधारियों के पहरे में पढ़ने भेजे बच्चे, अब क्षेत्र के स्कूल ही करा दिए हैं बंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.