bell-icon-header
दौसा

राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत तय! कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी में जश्न मना रहे कांग्रेसी

Dausa Lok Sabha Seat : दौसा संसदीय सीट पर अब तक हुए लोकसभा चुनाव में 12 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा तथा 3 बार चुनाव परिणाम अन्य के खाते में गए। लेकिन, इस बार इस सीट पर 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी तय मानी जा रही है।

दौसाJun 04, 2024 / 11:33 am

Anil Prajapat

फाइल फोटो

Dausa Lok Sabha Seat Election Results 2024 LIVE: दौसा। कांग्रेस का गढ़ रही दौसा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीना पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की जीत तय मानी जा रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। ऐसे में कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है। दौसा के रत्न प्रभा गार्डन में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा की मौजूदगी में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं।
बता दें कि दौसा संसदीय सीट पर अब तक हुए लोकसभा चुनाव में 12 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा तथा 3 बार चुनाव परिणाम अन्य के खाते में गए। लेकिन, इस बार इस सीट पर 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी तय मानी जा रही है। दौसा संसदीय सीट पर भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने प्रचार किया। भाजपा ने प्रदेश की अन्य सीटों की तुलना में दौसा सीट को टक्कर का मानकर पूरा जोर लगाया था। इधर, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी, सचिन पायलट व अशोक गहलोत ने सभाएं की।
यह भी पढ़ें

राजस्थान की जिन सीटों पर बीजेपी के किरोड़ी मीणा ने झोंकी पूरी ताकत, जानिए शुरुआती रुझान में वहां कैसी स्थिति?

List of mp’s From Dausa Lok Sabha Constituency: दौसा में अब तक ये बने सांसद

साल———नाम व पार्टी
1952 : राजबहादुर, कांग्रेस
1957 : जीडी सोमानी, कांग्रेस
1962 : पृथ्वी राज, स्वतंत्र पार्टी
1967 : आरसी गणपत, स्वतंत्र पार्टी
1968 : नवल किशोर शर्मा, कांग्रेस
1971 : नवल किशोर, कांग्रेस
1977 : नाथू सिंह गुर्जर, जनता पार्टी
1980 : नवल किशोर शर्मा, कांग्रेस
1984 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1989 : नाथू सिंह गुर्जर, बीजेपी
1991 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1996 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1998 : राजेश पायलट, कांग्रेस
1999 : राजेश पायलट, कांग्रेस
2000 : रमा पायलट, कांग्रेस
2004 : सचिन पायलट, कांग्रेस
2009 : किरोड़ी लाल मीणा, निर्दलीय
2014 : हरीश चंद्र मीणा, बीजेपी
2019 : जसकौर मीणा, बीजेपी
यह भी पढ़ें

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: राजस्थान में भाजपा 13 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे

संबंधित विषय:

Hindi News / Dausa / राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत तय! कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी में जश्न मना रहे कांग्रेसी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.