दौसा. देवनगरी दौसा में पंच महादेव की ध्वज पदयात्रा गाजे-बाजे और शाही लवाजमे के साथ निकाली गई।
पदयात्रा सोमनाथ महादेव मंदिर से विधि विधान से पूजन अर्चन कर रवाना हुई। पदयात्रा से पूर्व सोमनाथ महादेव को पहला ध्वज अर्पण किया गया। इसके बाद बाजार में जगह-जगह पदयात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने पदयात्रियों को शीतल जल, ठंडाई, फल और शर्बत, आइसक्रीम आदि का वितरण किया।
जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। पदयात्रा आगरा रोड, गांधी तिराहा, मानगंज, लालसोट रोड होते हुए सहज नाथ मंदिर पहुंची। इसके बाद गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचकर ध्वज अर्पण किया। गुप्तेश्वर मंदिर से पुराना शहर होते हुए पदयात्रा बैजनाथ महादेव पहुंची। इसके बाद सभी यात्री पहाड़ी पर नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। हजारों लोग पदयात्रा में शामिल हुए। भारी पुलिस बल उसके साथ चल रहे थे। भगवान शिव की जीवंत झांकी के अलावा कई आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। तीन बैंड और 5 घोड़े आदि साथ थे। यात्रा में सजी सजीव झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। नीलकंठ महादेव मंदिर पर पदयात्रियों को भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। जहां हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। पदयात्रा के दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। एडिशनल एसपी, डीएसपी, एसडीएम, कोतवाल सहित पुलिस एवं प्रशासन के सैकड़ों लोग पद यात्रियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए चल रहे थे।
करीब 400 जवान पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए। कानून व्यवस्था को देखते हुए दौसा व नांगल राजावतान के एसडीएम भी साथ रहे।
पंच महादेव की ध्वज यात्रा का खंडेलवाल मार्केट के समस्त व्यापारियों ने मिलकर भव्य स्वागत किया। जिसमें निखिल खंडेलवाल, पंकज गोठड़ा, दामोजी पाल, दिनेश सहारा, अर्पित धामानी, नवीन अमन आदि मौजूद रहे।