scriptमाता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से ठसाठस भरी ट्रॉली को डंपर ने मारी टक्कर, मच गई चीखपुकार | Many devotees going to Ratangarh Mata temple injured | Patrika News
दतिया

माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से ठसाठस भरी ट्रॉली को डंपर ने मारी टक्कर, मच गई चीखपुकार

यूपी के रहने वाले हैं सभी भक्त, डंपर ने मारी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, दो दर्जन से अधिक घायल

दतियाMar 01, 2023 / 11:26 am

deepak deewan

ratangarh1m.png

डंपर ने मारी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर

दतिया. अवैध गिट्टी से भरे डंपर ने लोगों से ठसाठस भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 4.30 बजे हुई। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल दतिया रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बिरगुआ थाना शाजापुर से श्रद्धालु रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से अवैध गिट्टी के डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। थाना पंडोखर एवं बडेरा गांव के बीच की इस घटना में कई भक्त घायल हो गए। घायलों में 7 लोगों की हालत बेहद गंभीर है जिन्हें उपचार के लिए 108 संजीवनी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांडेर लाया गया। बीएमओ भांडेर एवं उनकी टीम के द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के दौरान गंभीर घायलों को जिला अस्पताल दतिया के लिए रेफर किया गया।
घायलों के नाम
शारदा हीरालाल कुशवाहा उम्र 55 साल निवासी सेरसा थाना उनाव
सौरभ अरविंद दौरे उम्र 13 साल निवासी बिरगुआ जिला झांसी
रमा काशीराम दोहरे उम्र 35 साल बिरगुआ जिला झांसी
शीला नंदकिशोर कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी कडूरा
पार्वती जगदीश बरार उम्र 55 साल निवासी बिरगुआ जिला झांसी
सुमन रामरतन दोहरे उम्र 30 साल निवासी कौर थाना उनाव
मीरा मंसाराम दौहरे उम्र 55 साल निवासी बिरगुआ जिला झांसी
चंद्रभान राधाकृष्ण कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी बिरगुआ जिला झांसी
सावित्री घनश्याम दौहरे उम्र 30 वर्ष निवासी बिरगुआ जिला झांसी
उषा रोहित लोधी उम्र 27 निवासी बिरगुआ जिला झांसी
रचना हरिशंकर जाटव उम्र 25 साल निवासी बिरगुआ जिला झांसी
रामवती रमेश उम्र 60 वर्ष निवासी बिरगुआ जिला झांसी
कुशवाहा रानी शिवनारायण राजपूत उम्र 70 साल निवासी बिरगुआ जिला झांसी
रामकुअर धनीराम दोहरे उम्र 60 साल निवासी बिरगुआ जिला झांसी
https://youtu.be/r0lulH_76D8

Hindi News / Datia / माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से ठसाठस भरी ट्रॉली को डंपर ने मारी टक्कर, मच गई चीखपुकार

ट्रेंडिंग वीडियो