दंतेवाड़ा

Naxal Encounter: 31 नहीं मुठभेड़ में मारे गए 38 नक्सली, सभी पर 2 करोड़ 62 लाख का था इनाम, SP ने की पुष्टि

CG Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-नारायणपुर के नेंदूर-थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 35 नहीं बल्कि 38 नक्सली मारे गए थे।

दंतेवाड़ाOct 19, 2024 / 09:48 am

Khyati Parihar

Naxal Encounter: दंतेवाड़ा थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का दंतेवाड़ा पुलिस ने अपडेट आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार 38 नक्सली मारे जा चुके हैं। कंपनी नंबर 6 लगभग खत्म हो चुकी है। सिर्फ दो नक्सली अब इसमें बचे हुए हैं। एक कंपनी में 40 नक्सली होते हैं।
मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। नक्सलियों पर दो करोड़ 62 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। नक्सल संगठन को बस्तर में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन नक्सलियों को मारा गया है, वे संगठन में दशकों से जुड़े थे।

28 जवानों को शहीद किया, 23 आम नागरिकों की हत्या

मुठभेड़ में मारे गये 38 नक्सलियों पर दन्तेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव, बस्तर में कुल 250 से अधिक अपराध पंजीबंद्व है। सभी 61 मुठभेड़ में शामिल थे। 11 बार कैम्प पर अटैक किया था। आईईडी ब्लास्ट 17, आगजनी 9, पोलिंग बूथ पर हमला 3 जैसे गंभीर अपराध किए थे। 23 नागरिकों की हत्या की थी साथ ही 28 पुलिस जवानों को शहीद किया था।
यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

CG Naxal News: 1 करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, बड़ी वारदातों को दे चुकी है अंजाम… 4 राज्यों में थी वांटेड">CG Naxal News: 1 करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, बड़ी वारदातों को दे चुकी है अंजाम… 4 राज्यों में थी वांटेड

Naxal Encounter: 15 नक्सली अभी भी घायल, माड़ में चल रहा इलाज

थुलथुली, गबाड़ी और नेंदूर के जंगलों में हुई मुठभेड़ ने नक्सल संगठन को पूरी तरह से झकझोर दिया है। पुलिस अधिकारी कह रहे हैं 38 नक्सली तो मारे ही गए है साथ ही एक दर्जन से अधिक नक्सली घायल हैं। इसमें रमली, मोटू और दिनेश जैसे बड़े हार्डकोर नक्सली शामिल हैं। एसकेजेडसी कमेलश मरकाम का भी नाम घायलों में है। सूत्र बता रहे हैं कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी से सुखराम उर्फ आदेश, नारायण सिंह पखांजुर से माड़ पहुंचे हैं। कई नक्सलियों की हालत बहुत गंभीर है। पुलिस अधिकारियों ने कहा जो नक्सली घायल हैं, वे पुलिस के पास आ सकते है, उनका बेहतर इलाज कराया जाएगा।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 38 हो चुकी है। घायलों की संख्या भी एक दर्जन से अधिक है। थुलथुली-नेंदूर मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। नक्सलियों से मिले हथियारों में कुछ की पहचान हो गई है। जल्द ही सभी हथियारों की पहचान हो जाएगी। गौरव राय, एसपी दंतेवाड़ा

Hindi News / Dantewada / Naxal Encounter: 31 नहीं मुठभेड़ में मारे गए 38 नक्सली, सभी पर 2 करोड़ 62 लाख का था इनाम, SP ने की पुष्टि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.