दंतेवाड़ा

सेल्फी विद कचरा अभियान… फोटो भेजकर निगम तक पहुंचाए अपनी बात, तुरंत होगा काम

CG Dantewada News : भाजपा ने शहर को गंदगी से मुक्त करवाने सेल्फी विथ कचरा अभियान छेड़ दिया है।

दंतेवाड़ाJun 14, 2023 / 06:23 pm

चंदू निर्मलकर

निगम तक अपनी बात पहुंचाने, भाजपाइयों ने चलाया ‘सेल्फी विथ कचरा ‘ अभियान

CG Dantewada News : भाजपा ने शहर को गंदगी से मुक्त करवाने सेल्फी विथ कचरा अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत भाजपा के पार्षद नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में पसरी गंदगी और कूड़े के ढ़ेर के साथ अपनी सेल्फी ले रहे हैं और इसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर वायरल कर रहे हैं। इनका कहना है कि ऐसा करने पर अन्य लोग भी जागरूक भी होंगे और वे भी इस अभियान से जुड़ेंगे।
यह भी पढ़ें

बीजापुर की बेटियों ने रचा इतिहास, फुटबॉल में झारखंड को हराकर हासिल किया गोल्ड

भाजपाइयों ने मंगलवार से इस मुहिम की शुरुआत की है। इनका कहना है कि, नगर निगम क्षेत्र के दलपत सागर वार्ड, मोतीलाल वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड समेत अन्य वार्डों से कचरा का उठाव नहीं हुआ है। (cg dantewada news) गंदगी और बदबू से शहर के लोग काफी परेशान हैं। (cg news) निगम के सफाई कर्मचारी वार्डों में नहीं पहुंच रहे हैं। गीला कचरा और सूखा कचरा एक ही जगह इकट्ठा है। जानवर भी गंदगी फैला रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम विफल है। (chhattisgarh news) इसलिए यह अभियान की शुरूआत की गई है।
यह भी पढ़ें

Weather Update : जगदलपुर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

महापौर बोलीं- झूठ फैला रहे भाजपा नेता

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि शहर की सफाई न होने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मानसून से पूर्व शहर की सारी नालियों की सफाई लगातार जारी है। नाली साफ करते वक्त जो कचरा गीला रहता है, उसे ही मौके पर कुछ देर के लिए छोड़ा जा रहा है। (chhattisgarh news) अगले दिन सुबह सफाई कर्मी पहुंचकर कचरा को उठा लेते हैं। भाजपा के लोगों के पास और फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वे झूठ फैला रहे हैं।
यह भी पढ़ें

कई महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, वीडियो कॉल कर लेता था अश्लील फोटो, आरोपी गिरफ्तार

भाजयुमो बोली – महापौर को शहर की चिंता नहीं

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि, नगर निगम की कांग्रेस महापौर सफीरा साहू को शहर की चिंता नहीं है। वे अपने में मस्त हैं, पूरे शहर में गंदगी का आलम है। कई दिनों से कचरा साफ नहीं किया जा रहा है। लोग बदबू से त्रस्त हैं। (cg news today) इसलिए हमने सोशल मीडिया में इस तरह की मुहिम चलाने का सोचा। अब यदि व्यवस्था नहीं सुधरती है तो सारे वार्डों का कचरा लेकर हम नगर निगम जाएंगे और वहां धरना देंगे।

Hindi News / Dantewada / सेल्फी विद कचरा अभियान… फोटो भेजकर निगम तक पहुंचाए अपनी बात, तुरंत होगा काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.