scriptदमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास | Know Why is famous Badi Devi Temple damoh and full history | Patrika News
दमोह

दमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास

हजारी परिवार बना था माध्यम, अनेकों की हुई है मनोकामना पूरी,अब देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में जाना जाता है बड़ीदेवी मां मंदिर

दमोहApr 07, 2019 / 05:25 pm

Samved Jain

दमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास

दमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास

दमोह. शक्ति की भक्ति की पर्व नवरात्र 2019 शुरु हो चुका है। दमोह शहर के प्रसिद्ध बड़ी देवी मंदिर में दूसरे दिन रविवार को अलसुबह से ही हजारों भक्त मां जगतजननी के समक्ष माथा टेका और मनोकामना की। दमोह की बड़ी देवी माता मंदिर का इतिहास हम आपको बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि दमोह का बड़ी देवी मंदिर क्यों प्रसिद्ध है। कहते है यहां पहुंचने वाले हर भक्त ने न सिर्फ बड़ी देवी मां का चमत्कार महसूस किया है, बल्कि देखा भी है। नवरात्र के अलावा आम दिनों में भी बड़ी देवी माता मंदिर में भक्तों का जमावड़ा देखा जा सकता है।
बड़ी देवी मंदिर की क्या है विशेषता। कब हुई स्थापना। कैसे पड़ा बड़ी देवी मंदिर का नाम। यह सब जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए पत्रिका ने दमोह के प्रसिद्ध बड़ी देवी मंदिर पहुंचकर जानकारी जुटाई। करीब चार सौ वर्ष पहले बड़ी देवी मंदिर में देवीजी की स्थापना की गई थी। इसके बाद से अब दूसरी बार मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिसके लिए भक्तगण बढ़ चढ़कर उत्साह दिखाते है।
दमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास

दमोह में बड़ी देवी की स्थापना कब हुई थी


दमोह के बड़ी देवी मंदिर का इतिहास बताता है कि करीब चार सौ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कटहरा गांव से हजारी परिवार दमोह पहुंचा था। परिवार अपनी कुलदेवी मां महालक्ष्मी की मूर्ति लेकर भी लेकर लेकर पहुंचा था। माता की इस मूर्ति की स्थापना फुटेरा तालाब के पास स्थित उनकी ही जमीन पर उन्होंने किया था। इसके साथ ही मां सरस्वती और मां महाकाली की मूर्तियां भी स्थापित की गई थीं। इसके बाद यहां काफी चमत्कार हुए और बड़ी देवी के नाम से मां की प्रतिमा प्रचलित हो गई।
दमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास

बड़ी देवी मंदिर में चमत्कार होना हो गया आम


मां जगतजननी की दमोह के फुटेरा वार्ड स्थित बड़ी देवी मंदिर में मूर्तियों की स्थापना होने के बाद से लेकर लगातार यहां भक्तों का पहुंचना शुरु हुआ। हजारी परिवार की कुलदेवी के सामने जिस किसी ने भी अपनी कामना रखी। मां जगतजननी ने उसकी इच्छा पूरी कर दी। कुछ ही समय में लोग हजारी परिवार की कुलदेवी को बड़ी देवी कहने लगे और लोग इस मंदिर को बड़ी देवी के मंदिर के नाम से जानने लगे। जो अब देश भर में प्रसिद्ध तीर्थ बड़ी देवी के नाम से प्रचलित है। पूर्व में बड़ी खेरमाई और बगीचा वाली माई के नाम से भी लोग यहां माता के दर्शन करने पहुंचते थे।
दमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास

मंदिर बनाने का पहला प्रयास हो गया था असफल


मंदिर के पुजारी पंडित आशीष कटारे ने बताया कि पूर्वजों ने कहा कि करीब दो सौ वर्ष पूर्व छपरट वाले ठाकुर साहब ने मनोकामना पूरी होने पर बड़ीदेवी मंदिर बनाने का प्रयास किया था, लेकिन गुबंद क्षतिग्रस्त होने के बाद काम रोक दिया गया था। इसके बाद 1979 में शहर के बाबूलाल गुप्ता ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। अब नया रूप मंदिर को दिया जा रहा है। जिसके लिए लोग खुलकर दान कर रहे है।
दमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास

नवरात्र में उमड़ रहा है जनसैलाब


दमोह के बड़ी देवी मंदिर में वैसे तो हर नवरात्र भक्तों का मेला लगता है। इस चैत्र नवरात्र 2019 बड़ी देवी मंदिर समिति द्वारा भक्तों की भीड़ को देखते हुए तैयारी की गईं थी। दो दिनों में सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर १२ तक हजारों भक्त मां के दर्शन लाभ ले रहे है। पंडित आशीष कटारे ने बताया कि भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई थी। बेरीकेट्स के माध्यम से भक्तगण बारी-बारी से माता के दर्शनलाभ ले रहे है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान परिसर में हे माता अम्बे, जय जगदंबे का अखंड संकीर्तन शुरू हो गया है, जो नवमीं तक चलेगा। भक्त घटकप्पर जबारे भी अपने नाम से यहीं बुवाते है। शाम को आरती का आयोजन रोजाना किया जाएगा।
दमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास

Hindi News / Damoh / दमोह का बड़ी देवी माता मंदिर क्यों है प्रसिद्ध,नहीं पता तो यहां पढ़ें मंदिर का इतिहास

ट्रेंडिंग वीडियो