दमोह

शारदीय नवरात्रि पर शक्ति की आराधना में भक्त लीन

देर रात तक चल रहा देवी दर्शन का सिलसिला, रंगीन लाइट से जगमगा रहा शहर दमोह. शारदीय नवरात्रि के चलते इन समय शहर में भक्ति का माहौल है। नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को देवी दर्शन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की आराधना की। […]

दमोहOct 05, 2024 / 06:09 pm

हामिद खान

देर रात तक चल रहा देवी दर्शन का सिलसिला, रंगीन लाइट से जगमगा रहा शहर

देर रात तक चल रहा देवी दर्शन का सिलसिला, रंगीन लाइट से जगमगा रहा शहर
दमोह. शारदीय नवरात्रि के चलते इन समय शहर में भक्ति का माहौल है। नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को देवी दर्शन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की आराधना की। अगले दिन शुक्रवार को सुबह से ही देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। जहां मां के दर्शन और जल अर्पण के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। खास कर बड़ी देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण पैर तक रखने की जगह मुश्किल से मिली।
शुक्रवार को दुर्गा मां के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा अर्चना की गई। भक्त उत्साह और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा व भक्ति में लीन हैं जिससे शहर का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया है। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर हर गली और मोहल्ले में देवी के जयकारे गूंज रहे हैं। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही। जहां श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इधर, रात के समय शहर रंगीन और आकर्षक लाइङ्क्षटग से जगमगा रहा है। रात में शहर की सड़कों पर रंग बिरंगी लाइङ्क्षटग और सजावट ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। जिससे हर कोई इस पर्व का आनंद ले रहा था।
दुर्गोत्सव: मां के दरबार में पहुंच रहे श्रद्धालु

बटियागढ़. आदिशक्ति मां जगदम्बा की आराधना में भक्त डूबे हुए हैं। चारों ओर मां जगत जननी की जयकार हो रही है। शक्ति आराधना का महापर्व ग्रामीण अंचल में धूम धाम से मनाया जा रहा है। बटियागढ़ सहित क्षेत्र में दुर्गा पंडालों को आकर्षित ढंग से सजाया गया है। पूरा अंचल झिलमिल सितारों की रोशनी से जगमगा रहा है। विद्युत से साज-सज्जा बेहद मनमोहक ढंग से कि गई है। लोग बड़ी संख्या में मां जगत जननी के दर्शन के लिए खासकर रात्रि में उमड़ रहे हैं। साथ ही सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। कई गांवों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है।
बटियागढ़ कस्बे में जनपद परिसर, अस्पताल के पास, रेस्ट हाउस के पास, बाजार प्रांगण, सरिया मार्ग पर मां जगत जननी की प्रतिमा स्थापित की गई।

जहां पूरे कस्बे में भक्ति का माहौल है। पंडालों में सुबह से वैदिक मंत्र उच्चारण की ध्वनि गूंजने लगती है, तो वहीं शाम ढलते ही पंडालों में दीप जलाने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।

Hindi News / Damoh / शारदीय नवरात्रि पर शक्ति की आराधना में भक्त लीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.