घर बुलाकर दिया धोखा, लूटे 90 लाख रूपए
दयाचंद्र जैन और उनकी पत्नी सुशीला जैन अपने बड़े बेटे राजीव गांगरा के साथ जबलपुर के आकाशवाणी में रहते है। 12 साल पहले किसी विवाद के चलते उनका छोटा बेटा लोकेश उनसे अलग होकर दमोह के नया बाजार में रहने लगा। पिछले साल वह वापस जबलपुर आया और माफ़ी मांगने के बाद अपने माता-पिता को अपने घर दमोह चलने को कहा। माता-पिता उसकी बात मान गए और उसके साथ चल दिए। अपने घर लाने के बाद लोकेश ने अपना असली खेल शुरू किया। लोकेश ने दोनों के बैंक खातों में अपना मोबाइल नंबर को लिंक करवा दिया। नंबर लिंक करवाने के बाद लोकेश नेट बैकिंग और ओटीपी के माध्यम से अपने माता-पिता के अकाउंट से 90,08,620 रुपए निकालकर अपने और उसकी दुकान के खाते में ट्रांसफर कर लिए। यह भी पढ़े – Road Accident : सड़क किनारे चाय पीते दंपत्ति को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत, एक साल के मासूम की हालत गंभीर