
Delhi Shani Mandir Uproar team reached to break illegal grill
Delhi Shani Mandir: देश की राजधानी दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित शनि मंदिर की अवैध रेलिंग को टोड़ने पहुंची टीम और प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प हो गयी। इस दौरान स्थानीय लोग और भाजपा के कार्यकर्ता टीम का जमकर विरोध किये और आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तनाव को भापते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, पूर्वी दिल्ली के मंडवाली इलाके की अल्लाह कॉलोनी के निकट एक शनि मंदिर है। जिसकी बाहरी रेलिंग अवैध बताई जा रही है। इसी रेलिंग को नगर निगम की टीम आज तोड़ने पहुंची थी। इस कार्रवाई का भारी संख्या में स्थानीय लोग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करने लगे। इस दौरान दिल्ली पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई है।
भाजपा नेता ने कही ये बात
भाजपा पार्षद रवि नेगी ने कहा कि यह मंदिर बहुत पुराना है। इसकी बाहरी स्टील की रेंलिंग को नहीं तोड़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने इसका विरोध किया और जय श्री राम के नारे भी लगाए।
Updated on:
22 Jun 2023 02:46 pm
Published on:
22 Jun 2023 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
