bell-icon-header
क्राइम

भड़काऊ नारेबाजी केस: BJP नेता अश्विनी उपाध्याय को बड़ी राहत, 50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

दिल्ली के जंतर-मंतर में भड़काऊ नारेबाजी के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता अश्वनी उपाध्या को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है।

Aug 11, 2021 / 08:41 pm

Anil Kumar

Delhi Provocative Sloganeering Case: BJP leader Ashwini Upadhyay Got Bail

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के पास भड़काऊन नारेबाजी के मामले में अब भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को गिरफ्तार अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली की अदालत ने बुधवार को बड़ी राहत देते हुए 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

बता दें कि रविवार (8 अगस्त) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने देश विरोधी भड़काऊ नारे लगाए थे। इस नारेबाजी का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस वक्त भड़काऊ नारेबाजी की जा रही थी, उस वक्त अश्विनी उपाध्याय वहां मौजूद थे। लिहाजा, दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पेशे से वकील और भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें
-

Delhi: विवादित नारेबाजी मामले में दर्ज हुई FIR, अश्विनी ने कमिश्नर को लिखी ‘चिट्ठी’

पुलिस ने अश्विनी उपाध्याय के अलावा विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति और प्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पुलिस एक और भाजपा नेता पिंकी चौधरी की तलाश कर रही है। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी भी की है। लेकिन बीते दिनों एक निजी टीवी चैनल के डिबेट शो में शामिल पिंकी चौधरी ने बताया था कि वे गाजियाबाद कार्यालय में उपलब्ध हैं, पुलिस जब भी उन्हें बुलाएगी वे खुद ही पेश हो जाएंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1425437353875677186?ref_src=twsrc%5Etfw

अश्विनी उपाध्याय ने आरोपों से किया इनकार

बता दें कि गिरफ्तार से पहले अश्विनी उपाध्याय ने वायरल वीडियो की सत्यता पर सवाल खड़े करते हुए जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यदि यह वीडियो सही है तो जरूर कार्रवाई की जानी चाहिए। उपाध्याय ने यह भी कहा था कि इस कार्यक्रम का आयोजन सेव इंडिया फाउंडेशन की ओऱ से किया गया था, जिसे वह नहीं जानते हैं। हालांकि वे इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने जरूर गए थे।

यह भी पढ़ें
-

भड़काऊ भाषण मामले में बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती पर कसा शिकंजा, कोलकाता पुलिस ने की पूछताछ

वहीं, कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान उपाध्याय के वकील विकास सिंह और सद्धार्थ लूथरा ने कहा कि जब नारेबाजी हुई, तब अश्विनी उपाध्याय मौके पर नहीं थे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उपाध्याय पर कोई भी केस नहीं बनता है।

वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि जिस जगह पर लोग इकट्ठा हुए थे वह संसद के बेहद पास में है और ये सभी पुलिस की इजाजत के बिना इकठ्ठा हुए थे। जब पुलिस ने इन सभी को समझाया तब भी नहीं माने.. प्रदर्शन करते हुए देश विरोधी भड़काऊ नारेबाजी की। इस मामले में अभी अधिक जांच की जरूरत है।

Hindi News / Crime / भड़काऊ नारेबाजी केस: BJP नेता अश्विनी उपाध्याय को बड़ी राहत, 50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.