scriptWomen’s T20 World Cup 2024: भारत अबतक नहीं बना चैम्पियन, चार बार सेमीफाइनल से हुए बाहर, जानें कैसा है महिला टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास | Women T20 World Cup 2024: India Performance played four semifinal | Patrika News
क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2024: भारत अबतक नहीं बना चैम्पियन, चार बार सेमीफाइनल से हुए बाहर, जानें कैसा है महिला टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास

भारतीय महिला टीम का टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास उतना अच्छा नहीं रहा है। इस बार भी भारतीय टीम के लिए सफर आसान नहीं होगा क्योंकि ग्रुप में सारी टीमें मजबूत हैं और इसे ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है। पहला टी20 वर्ल्ड कप 15 साल पहले 2009 में खेला गया था। लेकिन अबतक टीम एक भी खिताब नहीं जीती है।

नई दिल्लीSep 28, 2024 / 05:54 pm

Siddharth Rai

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है। बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अजित किया जाएगा। बंगालदेश में राजनीतिक उथलपुथल और अशांति के चलते इसे स्थानांतरित किया गया है। 18 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जिनके बीच 23 मुक़ाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के 20 लीग मैच दुबई और शारजाह में होंगे और सेमीफाइनल 17 अक्टूबर को दुबई में और 18 अक्टूबर को शारजाह में खेले जाएंगे।
ग्रुप ए में छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं। टूर्नामेंट में हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेला जायेगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए एक ‘रिजर्व डे’ रखा गया है।
भारतीय महिला टीम का टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास उतना अच्छा नहीं रहा है। इस बार भी भारतीय टीम के लिए सफर आसान नहीं होगा क्योंकि ग्रुप में सारी टीमें मजबूत हैं और इसे ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है। पहला टी20 वर्ल्ड कप 15 साल पहले 2009 में खेला गया था। लेकिन अबतक टीम एक भी खिताब नहीं जीती है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन –
2009 सेमीफाइनल
2010 सेमीफाइनल
2012 ग्रुप स्टेज
2014 ग्रुप स्टेज
2016 ग्रुप स्टेज
2018 सेमीफाइनल
2020 रनर अप
2023 सेमीफाइनल

भारतीय टीम अबतक चार बार सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। जबकि एक बार साल 2020 में टीम रनर अप रही है। 2009 और 2010 में झूलन गोस्वामी के नेतृत्व में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2012, 2014 और 2016 में मिताली राज के नेतृत्व में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर पाई।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट –
2009 क्लेयर टेलर (इंग्लैंड) 199 रन
2010 निकोला ब्राउन (न्यूजीलैंड) 9 विकेट
2012 चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) 172 रन
2014 आन्या श्रब्सोल (इंग्लैंड) 13 विकेट
2016 स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज) 246 रन और 8 विकेट
2018 एलीसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) 225 रन
2020 बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) 259 रन
2023 ऐश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) 110 रन और 10 विकेट
2018 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम फिर सेमीफाइनल में पहुंची थी। 2020 में भारत को हरमनप्रीत के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी। वहीं, 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सेमीफाइनल में हराया था। अब लगातार चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने जा रहीं हरमनप्रीत से टीम को विश्व चैंपियन बनाने की उम्मीद की जा रही है।

Hindi News / Sports / Cricket News / Women’s T20 World Cup 2024: भारत अबतक नहीं बना चैम्पियन, चार बार सेमीफाइनल से हुए बाहर, जानें कैसा है महिला टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास

ट्रेंडिंग वीडियो