क्रिकेट

Virat Kohli को Maxwell की शादी में चढ़ा जोरदार भांगड़ा का खुमार, पुष्पा के गाने पर किए गए डांस का वीडियो वायरल

विराट कोहली इस बार मैक्सवेल की शादी में शानदार अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने चाहने वालों को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और जबरदस्त डांस किया। देखिए विराट का ये खास अंदाज।

Apr 28, 2022 / 05:47 pm

Joshi Pankaj

विराट का खास अंदाज

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की शादी की तस्वीरें अपलोड की है। सभी खिलाड़ी और स्टॉफ मैक्सवेल की शादी का मजा ले रहे हैं। इस शादी में विराट कोहली भी एक अलग रंग में नजर आए। विराट कोहली पर पुष्पा का खुमार यहां देखा गया और उन्होंने शानदार डांस किया है।
IPLमें खराब प्रदर्शन को लेकर विराट कोहली काफी चर्चा में बने हुए है। अब विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विराट इसमें अपने दोस्त के साथ पुष्पा के गाने पर डांस कर रहे हैं। ये गाना बजते ही विराट अपने पैर थिरकाने से नहीं रोक पाए। विराट की ये तस्वीरें और वीडियो देखकर आपको बहुत मजा आएगा। विराट ने पहले मैकस्वेल की शादी में डांस किया और इसके बाद अपने दोस्त की शादी में भी वो झूमे।
https://twitter.com/hashtag/MaxiVins?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बैंगलोर के बल्लेबाज हुए फेल

IPL 2022 के आधे मुकाबले हो चुके हैं। बैगलोर की टीम ने शुरूआत में अच्छी लय पकड़ी लेकिन पिछले कुछ मैचों से उनकी हालत खराब हो गई है। इसका कारण उनकी बल्लेबाजी है। विराट कोहली पूरी तरह इस सीजन अभी तक फ्लॉप नजर आए है। दो बार वो शून्य पर आउट हो चुके हैं। पिछले मुकाबले में बैंगलोर ने बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अंकतालिका में बैंगलोर इस समय 5वें नंबर पर मौजूद हैं। आने वाले कुछ मुकाबले काफी कड़े बैंगलोर के लिए होंगे। अगर कुछ मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो फिर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कम हो जाएंगी।

Hindi News / Sports / Cricket News / Virat Kohli को Maxwell की शादी में चढ़ा जोरदार भांगड़ा का खुमार, पुष्पा के गाने पर किए गए डांस का वीडियो वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.