विराट का खास अंदाज
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की शादी की तस्वीरें अपलोड की है। सभी खिलाड़ी और स्टॉफ मैक्सवेल की शादी का मजा ले रहे हैं। इस शादी में विराट कोहली भी एक अलग रंग में नजर आए। विराट कोहली पर पुष्पा का खुमार यहां देखा गया और उन्होंने शानदार डांस किया है।
IPLमें खराब प्रदर्शन को लेकर विराट कोहली काफी चर्चा में बने हुए है। अब विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विराट इसमें अपने दोस्त के साथ पुष्पा के गाने पर डांस कर रहे हैं। ये गाना बजते ही विराट अपने पैर थिरकाने से नहीं रोक पाए। विराट की ये तस्वीरें और वीडियो देखकर आपको बहुत मजा आएगा। विराट ने पहले मैकस्वेल की शादी में डांस किया और इसके बाद अपने दोस्त की शादी में भी वो झूमे।
बैंगलोर के बल्लेबाज हुए फेल
IPL 2022 के आधे मुकाबले हो चुके हैं। बैगलोर की टीम ने शुरूआत में अच्छी लय पकड़ी लेकिन पिछले कुछ मैचों से उनकी हालत खराब हो गई है। इसका कारण उनकी बल्लेबाजी है। विराट कोहली पूरी तरह इस सीजन अभी तक फ्लॉप नजर आए है। दो बार वो शून्य पर आउट हो चुके हैं। पिछले मुकाबले में बैंगलोर ने बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अंकतालिका में बैंगलोर इस समय 5वें नंबर पर मौजूद हैं। आने वाले कुछ मुकाबले काफी कड़े बैंगलोर के लिए होंगे। अगर कुछ मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो फिर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कम हो जाएंगी।
Published on:
28 Apr 2022 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग