scriptडिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने T20 World Cup 2024 के लिए टीम का किया ऐलान, लौट आया सबसे खतरनाक गेंदबाज | t20 world cup 2024 team england full squad jofra archer jos buttler phil salt harry brook see full list | Patrika News
क्रिकेट

डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने T20 World Cup 2024 के लिए टीम का किया ऐलान, लौट आया सबसे खतरनाक गेंदबाज

2022 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की टीम ने मंगलवार को अपने 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया। इस टीम में लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है।

नई दिल्लीApr 30, 2024 / 05:18 pm

Vivek Kumar Singh

England Full Sqaud For T20 World Cup 2024
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने मंगलवार को जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जोफ्रा आचर्र का नाम शामिल हैं, जो लगभग एक साल से अधिक समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैंड के लिए उन्होंने आखिरी मैच मार्च 2023 में खेला था। उन्हें 12 महीने से अधिक समय तक टीम से बाहर रखा गया था। आर्चर के लिए वापसी की राह आसान नहीं रही है – 2021 के बाद से, उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा है, जिसमें फ्रैक्चर, लगातार कोहनी की समस्याएं और यहां तक कि एक टैंक दुर्घटना के कारण सर्जरी भी शामिल है।
इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस जॉर्डन ने भी टीम में अपना स्थान पक्का किया है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए आखिरी मैच सितंबर 2023 में खेला था। बल्लेबाजी क्रम में कप्तान जोस बटलर, विल जैक्स, फिल साल्ट और जॉनी बेयरस्टो को रखा गया है तो बेन डकेट अनुभवी ऑलराउंडर मोइन अली के साथ टीम में विविधता लाएंगे। हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन टीम को निचले क्रम में मजबूती देंगे।

T20 World Cup 2024 के लिए इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉप्ली और मार्क वुड।

Home / Sports / Cricket News / डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने T20 World Cup 2024 के लिए टीम का किया ऐलान, लौट आया सबसे खतरनाक गेंदबाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो