क्रिकेट

रोहित शर्मा ने कर दिया ईशारा, धोनी नहीं माने तो कार्तिक खेलेंगे टी20 वर्ल्डकप?

भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने एक पोडकास्ट में इशारा किया कि वह टी20 वर्ल्डकप में दिनेश कार्तिक को ले जाने के बारे में सोच रहे हैं।

नई दिल्लीApr 22, 2024 / 06:08 pm

Vivek Kumar Singh

Probable Team India Squad For T20 World Cup 2024: वर्ल्डकप 2024 के लिए मई के पहले सप्ताह में भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। इस टीम में एक-दो नाम चौकाने वाले हो सकते हैं। टी20 वर्ल्डकप 2022 के बाद से भारतीय टीम से बाहर होने वाले दिनेश कार्तिक की वापसी हो सकती है। कार्तिक ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से चनयकर्ताओं और कप्तान रोहित शर्मा को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कार्तिक भी वर्ल्डकप में खेलने के लिए तैयार हैं और उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सेलेक्टर्स जो फैसला लेंगे, उसका वह सम्मान करेंगे।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेंगलुरु की टीम भले ही हार गई थी लेकिन दिनेश कार्तिक ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उस मैच में रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को छेड़ते हुए कहा था, इसके दिमाग में टी20 वर्ल्डकप चल रहा है, यह उसके लिए खुद को तैयार कर रहा है।” कार्तिक ने शायद रोहित की इस बात को सीरियस ले लिया और अब बल्ले से जमकर रन बरसा रहे हैं। हालांकि उनकी टीम का हालत खराब है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 में से 7 मैच हार चुकी है।

धोनी का इस सीजन स्ट्राइक रेट 250 के पार

रोहित शर्मा ने एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन के साथ एक पॉडकास्ट में आईपीएल में फिनिशर्स के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “काफी प्रभावित हुआ, कुछ दिन पहले दिनेश कार्तिक ने शानदार पारी खेली थी, धोनी ने भी 4 गेंदों में काफी प्रभाव डाला। रोहित ने कहा कि धोनी को टी20 वर्ल्डकप खेलने के मनाना मुश्किल है लेकिन दिनेश कार्तिक को समझाना आसान है। इस आईपीएल में धोनी का स्ट्राइक रेट 255 का रहा है तो कार्तिक ने 193 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
ये भी पढ़ें: अंपायर से बहस करना Virat Kohli को पड़ा भारी, BCCI ने सुना दी बड़ी सजा

Hindi News / Sports / Cricket News / रोहित शर्मा ने कर दिया ईशारा, धोनी नहीं माने तो कार्तिक खेलेंगे टी20 वर्ल्डकप?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.