scriptश्रीलंका के स्‍टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास | sri lanka cricketer wanindu hasaranga retires from test cricket | Patrika News
क्रिकेट

श्रीलंका के स्‍टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास

Sri Lanka Cricketer Wanindu Hasaranga : श्रीलंका के दिग्‍गज ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। हसरंगा ने इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी है। हसरंगा का कहना है कि एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट में वह ज्‍यादा ध्यान देना चाहते हैं।

Aug 15, 2023 / 12:38 pm

lokesh verma

sri-lanka-cricketer-wanindu-hasaranga-retires-from-test-cricket.jpg

श्रीलंका के स्‍टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास।

Sri Lanka Cricketer Wanindu Hasaranga : श्रीलंकाई टीम के दिग्‍गज ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। हसरंगा ने इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी दे दी है। वानिंदु हसरंगा का कहना है कि एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट में वह ज्‍यादा ध्यान देना चाहते हैं। इसलिए वर्कलोड कम करने के लिए वह क्रिकेट से सबसे बड़े फॉर्मेट को छोड़ रहे हैं। इस पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सीईओ एशले डी सिल्वा ने कहा है कि हम हसरंगा फैसले को स्वीकार करेंगे। हमें उम्‍मीद है कि वह आगे सफेद गेंद से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बता दें कि श्रीलंका के स्‍टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर में अभी तक सिर्फ चार टेस्ट मैच खेले हैं। टेस्‍ट क्रिकेट में उन्होंने 100.75 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। उनके ये चारों विकेट एक ही पारी में आए थे। वहीं टेस्‍ट बल्लेबाजी में उन्होंने 28.00 की औसत से 196 रन बनाए है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन है।

हसरंगा का वनडे करियर

वानिंदु हसरंगा के वनडे करियर की बात करें तो 26 वर्षीय ऑलराउंडर ने 48 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 28.78 के औसत से 67 विकेट हासिल किए हैं। वहीं बतौर बल्‍लेबाज उन्‍होंने वनडे में 23.77 के औसत और 110.20 के स्‍ट्राइक रेट से 832 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उनका सर्वश्रेष्‍ठ 80 रन है।

यह भी पढ़ें

Asia Cup के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश के बाद इस देश ने भी घोषित की टीम

https://twitter.com/hashtag/SLC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

टी20 अंतरराष्‍ट्रीय करियर

हसरंगा ने अब तक श्रीलंका के लिए कुल 58 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्‍होंने 15.80 के औसत से 91 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 9 रन देकर चार विकेट है। इस दौरान उन्‍होंने बल्‍ले से 14.03 के औसत और 123.95 के स्‍ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजी स्‍कोर 71 रन रहा है।

Hindi News/ Sports / Cricket News / श्रीलंका के स्‍टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास

ट्रेंडिंग वीडियो