scriptSL vs NZ 2nd Test, DAY 3: श्रीलंका ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को सबसे छोटे स्कोर पर समेटा | SL vs NZ, Highlights 2nd Test: New Zealand loses five wickets | Patrika News
क्रिकेट

SL vs NZ 2nd Test, DAY 3: श्रीलंका ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को सबसे छोटे स्कोर पर समेटा

श्रीलंका अभी भी मेहमान टीम पर 315 रन की बढ़त बनाए हुए हैं। श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में अब तक निशान पेइरिस ने 3 विकेट चटकाए हैं। 

नई दिल्लीSep 28, 2024 / 06:57 pm

satyabrat tripathi

Sri Lanka vs new zealand 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के आखिरी और दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन फॉलोआन खेलते हुए 5 विकेट पर 199 रन बना लिए थे। खराब रोशनी की वजह से तीसरे दिन का खेल रोके जाने तक टॉम ब्लंडेल ( नाबाद 47 रन) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 32 रन) क्रीज पर जमे हुए थे। श्रीलंका अभी भी मेहमान टीम पर 315 रन की बढ़त बनाए हुए हैं। श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में अब तक निशान पेइरिस ने 3 विकेट चटकाए हैं। 

न्यूजीलैंड का न्यूनतम स्कोर

कीवी टीम शनिवार को 22 पर 2 विकेट से आगे खेलने के लिए उतरी थी। श्रीलंकाई स्पिनर प्रबथ जयसूर्या की करिश्माई गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड टीम की एक नहीं चली और पूरी टीम पहली पारी में महज 88 रन पर ढेर हो गई। यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड टीम 100 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई। इससे पहले उनका सबसे कम स्कोर 102 रन था जो 1992 में कोलंबो में आया था। इस तरह पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को 514 रन की बढ़त हासिल हुई है। ऐसे में न्यूजीलैंड को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। श्रीलंका के लिए प्रबथ जयसूर्या ने छह जबकि निशान पेइरिस ने 3 विकेट लिए। 
इससे पहले दिनेश चांडीमल (116), कामिंदु मेंडिस (नाबाद 182) और कुशल मेंडिस (नाबाद 106) के शानदार शतकों से श्रीलंका ने पहली पारी में 5 विकेट पर 602 रन पर घोषित कर दी थी।   

श्रीलंका ने पहली बार दिखाया यह कमाल

यह पहला अवसर है जब पहली पारी के आधार पर श्रीलंका ने मेहमान टीम न्यूजीलैंड पर 514 रन की बढ़त बनाई। इससे पहले इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान ही टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन की बढ़त हासिल करने वाली टीमें थी। टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी में सर्वाधिक 702 रनों की बढ़त का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसे उसने 1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया था। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में श्रीलंका पर 587 रन, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2002 में 570 रन, इंग्लैंड ने 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 563 रन की बढ़त बनाई थी। 

Hindi News / Sports / Cricket News / SL vs NZ 2nd Test, DAY 3: श्रीलंका ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को सबसे छोटे स्कोर पर समेटा

ट्रेंडिंग वीडियो