bell-icon-header
क्रिकेट

Ranji Trophy: नहीं काम आई अजिंक्य रहाणे की पारी, 42 साल बाद मुंबई को 8 विकेट से हरा दिल्ली ने रचा इतिहास

मुंबई ने अपनी पहली पारी में 293 रन बनाए थे जिसके जवाब में दिल्ली ने 369 रन बनाकर पहली पारी में 76 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई ने मात्र 170 रन बनाए और दिल्ली को 94 रनों का मामूली लक्ष्य दिया। जिसे दिल्ली ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Jan 20, 2023 / 11:32 am

Siddharth Rai

Mumbai vs Delhi, Ranji Trophy 2022-23: रणजी ट्रॉफी 2022-23 के एलीट ग्रुप बी के छठे राउंड का मुक़ाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई के खिलाफ 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है। इस मैच में दिल्ली ने मुंबई पर शिकंजा जमाये रखा और उन्हें मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पेहले बारी में सरफराज खान के शानदार शतक की मदद से 293 रन बनाए थे। सरफराज ने 155 गेंद पर 125 रनों की पारी खेली थी। यह इस साल उनका तीसरा शतक था। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 और शम्स मुलानी ने 39 रन बनाए। दिल्ली के लिए प्रंशु विजयरन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

जवाब में दिल्ली ने वैभव रावल के शानदार शतक की मदद से 369 रन बनाए और मुंबई पर 76 रनों की बढ़त बनाई। रावल ने 195 गेंद पर 114 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ऋतिक शौकीन ने 45 और हिम्मत सिंह ने 85 रन बनाए। वहींप्रांशु विजयरन ने 37 रन की तेजतर्रार पारी खेली। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने चार और शम्स मुलानी ने तीन विकेट झटके।

76 रन से पिछड़ने के बाद मुंबई की टीम दवाब में थी। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया। दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज दिविज मेहरा पृथ्वी साव (16), मुशीर खान (5), अरमान जाफर (10) और पहली पारी में शतक जड़ने वाले सरफराज खान (0) को आउट करके मुंबई को बड़े झटके दिये। मुंबई का स्कोर 10वें ओवर तक चार विकेट पर 34 रन था। इसके बाद कप्तान रहाणे ने ज़िम्मेदारी ली और स्कोर को आगे बढ़ाया। \

रहाणे ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया , लेकिन तभी 51 के स्कोर पर वे आउट हो गए। इसके बाद मुंबई की बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये और मात्र 170 पर ढेर हो गए। रहाणे के अलावा तनुष कोटियान ने 50 और शम्स मुलानी ने 30 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए दिविज मेहरा ने 5 और ऋतिक शौकीन और प्रंशु विजयरन ने दो -दो विकेट लिए।

दिल्ली को अब इतिहास रचने के लिए मात्र 94 रनों की जरूरत थी। दिल्ली ने समजदारी से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए वैभव शर्मा और ऋतिक शौकीन ने 36-26 रन बनाए। मुंबई के लिए शम्स मुलानी और मोहित अवस्थी ने एक-एक विकेट लिए। वैभव रावल को उनके शदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Hindi News / Sports / Cricket News / Ranji Trophy: नहीं काम आई अजिंक्य रहाणे की पारी, 42 साल बाद मुंबई को 8 विकेट से हरा दिल्ली ने रचा इतिहास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.