24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को हराते हुए पत्रकार रजत शर्मा ने जीता DDCA चुनाव

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को हराते हुए डीडीसीए अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।

2 min read
Google source verification
rajat

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को हराते हुए पत्रकार रजत शर्मा ने जीता DDCA चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। पत्रकार रजत शर्मा ने पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को हराते हुए अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया है। राकेश कुमार बंसल उपाध्यक्ष पद के लिए चुन लिए गए है। रजत शर्मा के पक्ष में 54.50 फीसदी मत पड़े। जबकि राकेश बंसल को 48.84 फीसदी मत मिले। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए रजत शर्मा और पूर्व क्रिकेटर मदन लाल के बीच आर-पार की लड़ाई थी। जिसमें रजत शर्मा ने बाजी मार ली। समाचार एंजेसी एएनआई ने रजत शर्मा की जीत की पुष्टि कर दी है।

रजत शर्मा ने दी बधाई-
चुनाव जीतने की खबर मिलते ही इंडिया टीवी न्यूज चैनल के एडिटर रजत शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंड पर पोस्ट करते हुए मतदाताओं को बधाई दी। रजत शर्मा ने पोस्ट करते हुए डीडीसीए के सभी सदस्यों को शुक्रिया कहा। साथ ही उनपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद कहा। रजत ने सभी सदस्यों को आमंत्रित करते हुए लिखा कि अब एक साथ हम पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए काम करेंगे।

चार दिनों तक चली थी वोटिंग-
बताते चले कि डीडीसीए चुनाव के लिए चार दिनों तक मतदान हुई थी। मतदान में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर सहित कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपना कीमती मत दिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी अंतिम दिन वोट डाले थे।

कुल 2791 मत पड़े थे-
चारों दिन को मिलाकर कुल 2791 वोट पड़े हैं। चार दिन तक चली मतदान की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। चुनाव प्रकिया के दौरान रजत शर्मा के समर्थन में दिल्ली के बीजेपी विधायक ओपी शर्मा और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी भी अंतिम दिन शाम करीब पौने चार बजे डीडीसीए मुख्यालय पहुंचे थे। यहां एक जानकारी और दे दें कि डीडीसीए चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तमेाल किया गया था।