15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस क्रिकेटर ने मैदान पर डांस कर रही चीयरलीडर से की शादी, ऐसे शुरु हुई थी लव स्टोरी

क्विंटन डिकॉक और साशा की मुलाकात साल 2012 दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। इस साल दक्षिण अफ्रीका में चैम्पियंस लीग टी-20 का आयोजन किया गया था।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jan 11, 2018

quinton de kock

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक अपनी शानदार कीपिंग और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए पूरे विश्व भर में जाने जाते हैं। जहां एक तरफ ज़्यादातर क्रिकेटर्स लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं तो वहीं क्विंटन डिकॉक उन सभी खिलाड़ियों से परे लाइम लाइट से अच्छी-खासी दूरी बनाए रखते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए क्विंटन डिकॉक से जुड़ी एक स्पेशन जानकारी लेकर आए हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि क्विंटन डिकॉक ने एक चीयर लीडर से शादी की थी। क्विंटन डिकॉक की वाइफ साशा हर्ले है। बताया जाता है कि मैदान के बाहर दर्शकों के मनोरंजन के लिए नियुक्त की जाने वाली चीयर लीडर को देखते ही क्विंटन डिकॉक को उनसे प्यार हो गया था।

बता दें कि क्विंटन डिकॉक और साशा की मुलाकात साल 2012 दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। इस साल दक्षिण अफ्रीका में चैम्पियंस लीग टी-20 का आयोजन किया गया था। हाईवेल्ड लॉयंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए उस मैच में डिकॉक ने 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

हाईवेल्ड लॉयंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इसी मैच में साशा चीयरलीडर के रूप में दर्शकों का मनोरंजन कर रही थीं। बता दें कि मैच के बाद डिकॉक की पारी से इंप्रेस हुई साशा उन्हें विश करने के लिए उनके पास पहुंच गई थीं। बस यही वो समय था कि डिकॉक की नज़रें साशा की नज़रों से मिली और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक पर बातचीत शुरु हुई थी। साल 2016 के सितंबर महीने में क्विंटन डिकॉक ने साशा हर्ले से शादी कर ली थी।

बताते चलें कि डिकॉक का प्रदर्शन भारत के खिलाफ और भी कड़क हो जाता है। डिकॉक ने भारत के खिलाफ एक ही सीरीज़ में लगातार 3 शतक ठोके थे। भारत के खिलाफ खेलते हुए डिकॉक का बल्ला और भी ज़्यादा खुल जाता है और मैदान के चारों दिशाओं में रन बरसाता है।