क्रिकेट

PAKW vs NZW: न्यूजीलैंड से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, Women’s T20 World Cup 2024 से टीम इंडिया भी बाहर

न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 110 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 11.4 ओवर में महज 56 रन पर सिमट गई।

नई दिल्लीOct 14, 2024 / 11:08 pm

satyabrat tripathi

Pakistan vs New Zealand, Womens T20 World Cup, 2024: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 54 रन से हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पाकिस्तान की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो गया।
न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 110 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 11.4 ओवर में महज 56 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि मुनीबा अली ने 15 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान के शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। न्यूजीलैंड की ओर से ईडन कार्सन ने 3 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा अमेलिया केर 3 विकेट झटके।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। न्यूजीलैंड टीम की ओर से सूजी बेट्स और ब्रुक हॉलिडे ने सर्वाधिक रन बनाए।
न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने 29 गेंदों में 3 चौकों संग 28 रन और ब्रुक हॉलिडे ने 24 गेंद में 2 चौकों संग 22 रन की पारी खेली। इसके अलावा सोफी डिवाइन ने 25 गेंद में 19 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि सादिया इकबाल, ओमैमा सोहेल और निदा डार ने 1-1 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें
Ranji Trophy 2024-25: भार्गव भट्ट चमके, बड़ौदा की मुंबई पर 26 साल में पहली जीत

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / PAKW vs NZW: न्यूजीलैंड से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, Women’s T20 World Cup 2024 से टीम इंडिया भी बाहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.