क्रिकेट

 Irani cup 2024: मुंबई की पारी लड़खड़ाई, इस गेंदबाज ने रेस्ट ऑफ इंडिया की वापसी कराई 

रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई के बीच लखनऊ में चल रहा ईरानी कप मुकाबला काफी रोमांचक हो चुका है। इसका श्रेय अनुभवी स्पिनर सारांश जैन को जाता है, जिन्होंने मुंबई की दूसरी पारी के दौरान चार विकेट चटकाकर उनकी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया।

नई दिल्लीOct 04, 2024 / 10:25 pm

satyabrat tripathi

Mumbai vs rest of india: पहली पारी में रिकॉर्ड तोड़ दोहरा शतक लगाने के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान 9 और तनुष कोटियन 20 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं।
रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई के बीच लखनऊ में चल रहा ईरानी कप मुकाबला काफी रोमांचक हो चुका है। इसका श्रेय अनुभवी स्पिनर सारांश जैन को जाता है, जिन्होंने मुंबई की दूसरी पारी के दौरान चार विकेट चटकाकर उनकी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। चौथे दिन के अंत में मुंबई की टीम छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर खेल रही है। रेस्ट ऑफ इंडिया पर उनकी बढ़त 274 रन की हो चुकी है। हालांकि, मैच को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों को आखिरी दिन मुंबई की पारी को जल्द समेटना होगा।

दोहरे शतक से चूके अभिमन्यु 

इससे पहले रेस्ट ऑफ इंडिया ने चौथे दिन अपनी पारी को 289 रन पर चार विकेट से आगे बढ़ाते हुए पहली पारी में 437 रन बनाए। तीसरे दिन नाबाद 151 रन बनाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन की पारी 191 पर समाप्त हुई। वह निराश होंगे कि अपना दोहरा शतक नहीं पूरा कर सके। हालांकि दलीप ट्रॉफी में दो शतक के बाद यह बड़ा शतक ऑस्ट्रेलिया दौरे की उनकी संभावनाओं को और मजबूत करेगा। दूसरे छोर पर उनके साथ खड़े विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 93 रन बनाए। इसके बाद कोटियान ने रेस्ट ऑफ इंडिया के दो और विकेट चटकाकर उनकी पारी को 437 पर समाप्त कर दिया।

पृथ्वी शॉ ने लगाया अर्द्धशतक

पहली पारी में मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली। हालांकि दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ को छोड़कर उनका कोई भी बल्लेबाज 20 के स्कोर को पार नहीं कर सका। शॉ ने 105 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और एक छक्के शामिल थे। वह जैन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। पहली पारी में अर्द्धशतक लगाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर ने निराश किया, जबकि सरफराज (9) और कोटियान (20) क्रीज पर टिके हुए हैं। इन दोनों का लक्ष्य अब मुंबई की बढ़त को पहले 300 और फिर 350 तक ले जाने पर होगी, ताकि उनकी टीम जीत के लिए अपनी दावेदारी मजबूत रखे। वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाज लंच से पहले मुंबई की पारी को समाप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। 
यह भी पढ़ें

अफगानी स्पिनर Rashid Khan ने काबुल में की शादी, तस्वीर वायरल

Hindi News / Sports / Cricket News /  Irani cup 2024: मुंबई की पारी लड़खड़ाई, इस गेंदबाज ने रेस्ट ऑफ इंडिया की वापसी कराई 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.