scriptIPL में धोनी ने पूरे किये पांच हजार रन, सहवाग का रिएक्शन चौंका देगा | Patrika News
क्रिकेट

IPL में धोनी ने पूरे किये पांच हजार रन, सहवाग का रिएक्शन चौंका देगा

MS Dhoni 5000 IPL Runs : महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ के खिलाफ तीन गेंद में 12 रन बनाए और आईपीएल में 5000 रन भी पूरे किए। उनके द्वारा बनाया गया 12 रन मैच में निर्णायक साबित हुआ। सहवाग से जब धोनी के इस उपलब्धि के बारे में सवाल किया गया तो उनका रिएक्शन चौकाने वाला था।

Apr 04, 2023 / 06:57 pm

Paritosh Shahi

sehwag_dhoni_1.jpg

धोनी ने पूरे किये पांच हजार रन, सहवाग का रिएक्शन चौंका देगा

महेंद्र सिंह धोनी कमाल के कप्तान और धमाल मचाने वाले बल्लेबाज। इस साल 7 जुलाई को धोनी 42 साल के हो जाएंगे लेकिन आज भी उनके फिटनेस के सामने बड़े-बड़े सूरमा पानी भरते नजर आते हैं। सोमवार को हुए आईपीएल 2023 के छठे मुकाबले में जब धोनी ने अंतिम ओवर में लगातार दो छक्के लगाए तो एक बार फिर उनके सारे प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। धोनी की यह छोटी पारी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है । 12 रन बनाने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 5000 रन भी पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले सातवें बल्लेबाज बने। धोनी के इस शानदार उपलब्धि के बारे में जब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पूछा गया तो उनका जवाब काफी चौंकाने वाला था।


धोनी इन बातों का लोड नहीं लेते हैं – वीरेंदर सहवाग

कल जब मैच समाप्त हो गया तब सहवाग ने कहा कि धोनी के लिए यह सब रिकॉर्ड मायने नहीं रखता। सहवाग ने कहा आप खुद ही धोनी से जब पूछेंगे तो उनका जवाब होगा इससे क्या फर्क पड़ता है। भले उन्होंने पांच हजार, सात हजार या दस हजार रन बना लिए हैं। जरूरी चीज है ट्रॉफी जीतना, चैंपियन बनना। और धोनी ऐसा कर चुके हैं। मैं नहीं सोचता कि वह रिकॉर्ड्स के पीछे भागते हैं या इसके बारे में जरा भी सोचते हैं।
https://twitter.com/hashtag/CSKvLSG?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


आगे धोनी की तारीफ करते हुए सहवाग ने कहा कि वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करके यहां तक पहुंचे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। आमतौर पर उम्मीदें रहती है कि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अधिक रन बनाएंगे। एमएस धोनी या तो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं या अंत के ओवरों में, जहां उनके पास खेलने के लिए गेंदे कम बची होती है।

यह भी पढ़ें

IPL में कोरोना की दस्तक, इस दिग्गज के संक्रमित होने से मची खलबली

इन सब के बावजूद अगर उन्होंने आईपीएल में 5000 रन पूरा किया है तो यह एक शानदार उपलब्धि है और आज के बल्लेबाजों को उनसे सीखना चाहिए कि जहां भी मौका मिले जब भी मौका मिले उसका फायदा उठाइये। धोनी के इस रिकॉर्ड के बारे में बात करे तो वह ओवरआल 7वें और 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं|

उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, डेविड वार्नर, एबी डिविलियर्स आईपीएल में पांच हजार या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं| आपको बता दें की ऊपर के जिन छह नामों का मैंने जिक्र किया वो सभी या तो ओपनर बल्लेबाज हैं या फर्स्ट या सेंड डाउन पर उतरते हैं| इस सूची में धोनी हीं एक मात्र बल्लेबाज हैं जो निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं|

यह भी पढ़ें

IPL 2023 : स्टेडियम में ऐसे पोस्टर ले जाने पर लगा बैन, जारी की गई ये चेतावनी

Hindi News/ Sports / Cricket News / IPL में धोनी ने पूरे किये पांच हजार रन, सहवाग का रिएक्शन चौंका देगा

ट्रेंडिंग वीडियो