scriptIPL 2023: शतक लगाने के बाद भारतीय फैंस की कड़वी सच्चाई बता गए हैरी ब्रूक | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2023: शतक लगाने के बाद भारतीय फैंस की कड़वी सच्चाई बता गए हैरी ब्रूक

Harry Brook SRH vs KKR : कोलकाता के खिलाफ शतक लगाने के बाद हैरी ब्रूक आईपीएल के पहले शतकवीर बन गए हैं। इससे पहले तीनों मैच में ब्रूक पूरी तरह विफल रहे थे। शतक लगाने के बाद हैरी ने भारतीय क्रिकेट फैंस की एक कड़वी सच्चाई बता दी।

Apr 15, 2023 / 11:13 am

Paritosh Shahi

harry_brook.jpg

,,

Harry Brook SRH vs KKR : इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक के लिए पिछला 4 महीना शानदार रहा है। इन 4 महीनों में उन्होंने 4 टेस्ट शतक और अब इसी साल आईपीएल में डेब्यू करने के मात्र चार मैच बाद एक और शतक इन्होंने ठोक दिया है। हर जगह इन्हीं का चर्चा है। 24 साल के हैरी जिनकी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी आलोचना हो रही थी और लोग ‘मिलीयन डॉलर बेबी हैरी’ के नाम से उन्हें चिढ़ा रहे थे और बता रहे थे कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें इतना पैसा दिया। लेकिन वह अपनी टीम के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। हर जगह इनको खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही थी। लेकिन बस एक मैच की बात थी और हैरी ने सब पलट दिया। अब हैरी भारतीय फैंस को सुना रहे हैं और अपने आलोचकों का मुंह उन्होंने बंद कर दिया है।


पहले भला बुरा कहा, अब तारीफ कर रहे

18 मुकाबले में इंतजार के बाद आईपीएल को पहला शतकवीर मिल गया है। 19वें मुकाबले में हैरी ने सिर्फ 55 गेंदों में 100 रनों की विस्फोटक पारी खेली और इसके दाम पर हैदराबाद में 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए। इस शानदार पारी के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच मिला। प्लेयर ऑफ द मैच मिलने के बाद हैरी ने कहा-
मेरे लिए यह बेहद खास रात थी। मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने को तैयार हूं। दर्शकों का शोर शानदार था। मैंने इसका खूब लुत्फ उठाया ये वही लोग थे, जो मुझे कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर भला बुरा कह रहे थे। आज उन्हीं फैंस में से कई लोग मेरी तारीफ कर रहे हैं। कुछ दिन पहले यही लोग मेरा मजाक उड़ा रहे थे। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं लने अब उनका मुंह बंद कर दिया है। अब मुझे कुछ भी बोलने से पहले वह सोचेंगे।

हैदराबाद ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

हैरी के शानदार शतक और कप्तान एडन मार्करम के अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। हैरी ब्रूक के नाबाद 100 रन और एडन मार्करम 50 रन बनाए। इसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट पर 228 रन का विराट स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें

शादी करके दिल्ली की टीम में लौटा विस्फोटक खिलाड़ी, अब खुल सकता है दिल्ली का खाता

हैरी ने 55 गेंदों में 3 छक्के और 12 चौके की मदद से शतक जड़ा, तो वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम कप्तान नितीश राणा के 75 रन और रिंकू सिंह के नाबाद 58 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन ही बना सकी और 23 रन से मैच गंवाना पड़ा।

यह भी पढ़ें

IPL से भी बड़ा लीग यहाँ शुरू होने वाला है,खेलते नजर आ सकते हैं भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी

Hindi News/ Sports / Cricket News / IPL 2023: शतक लगाने के बाद भारतीय फैंस की कड़वी सच्चाई बता गए हैरी ब्रूक

ट्रेंडिंग वीडियो