bell-icon-header
क्रिकेट

IPL 2023 : सैम कुरेन से लेकर बेन स्टोक्स तक, नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा

IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए जारी रिटेंशन लिस्ट में टीमों ने कई दिग्गजों को रिलीज कर दिया है। अब सबकी नजरें 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी आक्शन पर टिकी हैं। निलामी में बेन स्टोक्स से लेकर सैम कुरेन समेत पांच दिग्गजों को सभी टीमें खरीदना चाहेंगी। ऐसे में ये खिलाड़ी सबसे महंगे बिक सकते हैं।

Nov 16, 2022 / 09:45 am

lokesh verma

सैम कुरेन से लेकर बेन स्टोक्स तक, नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा।

IPL 2023 Auction : आईपीएल 2023 के लिए जारी रिटेंशन लिस्ट में टीमों ने केन विलियमसन, जेसन होल्डर और ड्वेन ब्रावो समेत कई दिग्गजों को रिलीज कर दिया है। अब सबकी नजरें 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी आक्शन पर टिकी हैं। निलामी के लिए अब करीब एक महीना बचा है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास पर्स में सर्वाधिक 42.25 करोड़ हैं तो सबसे कम कोलकाता नाइट राइडर्स के पास महज 7.05 करोड़ रुपये बचे हैं। आइये आपको बताते हैं उन 5 प्लेयर्स के बारे में जो आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने संकेत दिए हैं कि वह आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में अपना नाम शामिल कराएंगे। बता दें कि ये इंग्लिश खिलाड़ी पूर्व में भी आईपीएल खेल चुका है। आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टोक्स के हालिया प्रदर्शन के चलते कई टीम उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाएंगी।

सैम कुरेन बिक सकते हैं सबसे महंगे

दूसरा नाम आता है टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले इंग्लिश खिलाड़ी सैम कुरेन का, जिन्होंने टूर्नामेंट के 6 मैचों में 11.38 की औसत से 13 विकेट लिए हैं। बता दें कि सैम कुरेन चोटिल होने के चलते आईपीएल का पिछला सीजन नहीं खेल सके थे। इस बार उनके सबसे महंगे बिकने की संभावना है। सैम कुरेन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं। कुरेन गेंद के साथ बल्ले से भी रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

कैमरन ग्रीन पर भी लग सकती है बड़ी बोली

आईपीएल 2023 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए भी बड़ी बोली लगने की संभावना है। टी20 विश्व कप से पहले भारत के दौरे पर कैमरन ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। कैमरन ग्रीन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ शानदार गेंदबाज भी हैं।

यह भी पढ़े – केकेआर ने 16 तो मुंबई ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, देखें सभी टीमों की लिस्ट
मयंक अग्रवाल पर हो सकती है धन वर्षा

भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को आईपीएल नीलामी में बड़ी राशि मिलने की संभावना है। आईपीएल 2022 में मयंक ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की थी। इस कारण पंजाब प्लेऑफ में नहीं पहुंच सका। आईपीएल में ओवरऑल मयंक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह अब तक दो हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

मैच विनिंग पारी खेलने की क्षमता रखते हैं पूरन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 38.25 की औसत से 306 रन बनाने वाले निकोलस पूरन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। वेस्टइंडीज की टी20 टीम के कप्तान पूरन मैच विनिंग पारी खेल सकते हैं। उन्होंने कई मौकों पर यह साबित भी किया है।

यह भी पढ़े – क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, इस खतरनाक खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2023 : सैम कुरेन से लेकर बेन स्टोक्स तक, नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.