
विराट नंबर-1
ICC वनडे World Cup का आयोजन अगले साल होगा। इससे पहले साल 2019 में इसका आयोजन हुआ था। इंग्लैंड ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हा गई थी। खैर इस वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया ने अभी तक कई वनडे सीरीज खेली है। वर्ल्ड कप खेलने वाले कुछ खिलाड़ी अब टीम में नियमित सदस्य नहीं है। कुछ खिलाड़ी आज भी टीम इंडिया के लिए लगातार खेल रहे हैं। इन सभी के बारे में जरूर आपको पता होगा। वनडे मैचों में लगातार रन बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है और कुछ ही बल्लेबाज ये कारनामा कर पाते हैं। आइए आपको उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने इस वर्ल्ड कप के बाद वनडे में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए।
1) विराट कोहली
कोहली इस समय बहुत ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद इस लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर है। वर्ल्ड कप 2019 के बाद अभी तक विराट कोहली 1041 रन बना चुके हैं। विराट ने कई सीरीज में आराम भी किया है और वो पिछले एक साल से खास रन भी नहीं बना पाए है। इसके बावजूद वो नंबर पर वन पर है। सोचिए अगर वो लगातार फॉर्म में रहते तो उनके आंकड़ें कितने खास होते।
2) केएल राहुल
राहुल का फॉर्म पिछले कुछ सालों में काफी शानदार रहा है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। वर्ल्ड कप 2019 में राहुल ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली थी। इसके बाद भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी तक वो कुल 930 रन बना चुके हैं। अगले साल वर्ल्ड कप से पहले तक ये आंकड़ा और भी आगे जाएगा। राहुल इस समय इंजरी से भी जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 2 भारतीय खिलाड़ी जिनका इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता
3) शिखर धवन
धवन को अब टी-20 और टेस्ट में चयनित नहीं किया जाता है लेकिन सेलेक्टर्स को अभी भी उनके ऊपर वनडे में भरोसा है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सेलेक्टर्स ने उनका चयन कर ये बात बता दी है। शिखर धवन भी वर्ल्ड कप 2019 का हिस्सा थे। हालांकि वो इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। इसके बाद से वनडे में वो अभी तक 844 रन बना चुके हैं।।
Published on:
15 Jul 2022 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
