क्रिकेट

IND vs NZ Test 2024: हार तो गया भारत लेकिन जायसवाल ने वो कर दिखाया, जो आज तक नहीं कर पाया कोई भारतीय  

यशस्वी जायसवाल एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। वह साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में कुल 32 छक्के लगाए हैं।

नई दिल्लीOct 26, 2024 / 07:01 pm

satyabrat tripathi

India vs New Zealand, 2nd Test at Pune: न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनिंग बैट्समैन यशस्वी जायसवाल ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, वह एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। वह साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में कुल 32 छक्के लगाए हैं। इस तरह वह इस वर्ष सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टॉप पर हैं। इस मामले में श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस टेस्ट क्रिकेट में 19 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 
पढ़े: IND vs NZ 2nd Test: यूं ही ढेर नहीं हुए पुणे में भारतीय शेर, इन 5 गलतियों की वजह से टूट गया 68 साल का रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे

पुणे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने 1000 रन भी पूरे किए। इस तरह वह एक कैलेंडर ईयर में 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले 23 वर्ष से कम उम्र के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जहां तक ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात हैं तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक के अलावा दक्षिण अफ्रीका के दो दिग्गज खिलाड़ी ग्रीम स्मिथ और एबी डिविलियर्स के नाम शामिल हैं। 
यह भी पढ़ें

IND vs NZ 2nd Test: कीवी टीम में ये 3 दिग्गज होते तो टीम इंडिया की होती और दुर्दशा

ब्रैंडन मैकुलम का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

वैसे टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान न्यूजीलैंड के दिग्गज ब्रैंडन मैकुलम के नाम हैं, जिन्होंने 2014 में 33 छक्के लगाए थे। वहीं, भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 2024 में अब तक कुल 32 छक्के लगाए हैं। यशस्वी के पास इस साल इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है और वह इस उपलब्धि को हासिल करने से महज 2 छक्के दूर हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs NZ Test 2024: हार तो गया भारत लेकिन जायसवाल ने वो कर दिखाया, जो आज तक नहीं कर पाया कोई भारतीय  

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.