scriptWomen’s T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किस-किसको मिली जगह | India squad announced for Women’s T20 World Cup 2024 | Patrika News
क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किस-किसको मिली जगह

India squad announced for Women’s T20 World Cup 2024: बीसीसीआई ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में अक्टूबर में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए 15 सदस्‍यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्लीAug 27, 2024 / 01:10 pm

lokesh verma

India squad announced for Women’s T20 World Cup 2024
India squad announced for Women’s T20 World Cup 2024: बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने अक्टूबर में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। यूएई में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर टीम की अगुआई करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्‍तानी सौंपी गई है। भारत ने एक मजबूत 15 सदस्‍यीय टीम का चयन किया है, जिसमें श्रेयंका पाटिल को भी शामिल किया गया है। हालांकि उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

India squad announced for Women’s T20 World Cup 2024

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, साजना सजीवन।

Hindi News/ Sports / Cricket News / Women’s T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें किस-किसको मिली जगह

ट्रेंडिंग वीडियो