न्यूजीलैंड को दो झटके डेवोन कॉनवे और विल यंग के रूप में लगे हैं। न्यूजीलैंड को 36 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। सुंदर ने कॉनवे को एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन भेजा था। कॉनवे ने 25 गेंद पर 17 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड को 78 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा था। आर अश्विन ने विल यंग को 23 के स्कोर पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। वहीं भारत को मात्र 156 रन पर ढेर कर दिया था। ऐसे में पहली पारी के आधार पर कीवी टीम ने भारत पर बढ़त 188 रन की बढ़त बना ली है। इस विकेट पर 300 से ज्यादा का लक्ष्य चेज़ करना आसान नहीं होगा।