क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को हो गया तगड़ा नुकसान, 125 रन से अभी भी पीछे भारत

IND vs NZ 1st Test: भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट गंवाकर 231 रन बना लिए हैं और अभी भी वह न्यूजीलैंड की पहली पारी से 125 रन पीछे है।

नई दिल्लीOct 18, 2024 / 05:44 pm

Vivek Kumar Singh

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जैसे ही देखा कि पिच से स्पिनर्स को मदद मिल रही है, उन्होंने पार्ट टाइम स्पिनर ग्लैन फिलिप्स को मोर्चे पर लगाया। भारतीय बल्लेबाज भी अडिग रहे और उन्होंने सोच समझकर शॉट सेलेक्शन किया। टीम इंडिया 125 रन पीछे थी और दिन का आखिरी ओवर जालने किए ग्लैन फिलिप्स को मोर्चे पर लगाया गया। इस बार 5 गेंद तक कोहली संभलकर खेलते रहे लेकिन आखिरी गेंद पर उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई और टीम इंडिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया। टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 231 रन बना लिए हैं।

दूसरे पारी में बेहतर हुए भारत के हालात

न्यूजीलैंड के 402 रनों के जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में पहले से बेहतर नजर आई। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। 72 के स्कोर पर जायसवाल खराब शॉट खेलकर आउट हुए तो रोहित शर्मा दुर्भाग्यशाली रहे और एजाज पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद विराट कोहली और सरफराज खान ने मोर्चा संभाला और अपना अपना तेजी से अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने कोई भी जोखिम उठाने की कोशिश नहीं की और खराब गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेज रन बनाए। दोनों ने मिलकर 101 गेंदों में 102 रन की साझेदारी कर डाली। हालांकि दिन के आखिरी गेंद पर कोहली अपना विकेट गंवा बैठे।

सरफराज खान 70 रन पर नाबाद

सरफराज खान अभी तक नाबाद हैं और उनका साथ देने के लिए कल केएल राहुल क्रीज पर आएंगे। भारतीय टीम में अभी भी केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन से रन की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन जैसे पिच टर्न ले ही है और कभी कभी गेंद नीचे रह रही है, उसे देखते हुए अब टीम इंडिया का यहां से मैच बचाना बहुत मुश्किल काम है।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में 46 रन पर टीम इंडिया को ढेर करने के बाद भी हार जाएगी न्यूजीलैंड? भारत को करना होगा ये काम

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को हो गया तगड़ा नुकसान, 125 रन से अभी भी पीछे भारत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.