क्रिकेट

IND vs BAN 3rd T20: 47 बाउंड्री, 22 छक्के, दशहरा के दिन भारतीय बल्लेबाजों ने हैदराबाद में की आतिशबाजी, बने 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs BAN 3rd T20 Highlights: राजीव गांधी स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने छक्के चौकों की बारिश करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। इस दौरान टीम इंडिया ने अपनी पारी में कई नए रिकॉर्ड बनाए।

नई दिल्लीOct 12, 2024 / 09:19 pm

Vivek Kumar Singh

IND vs BAN 3rd T20 Highlights: राजीव गांधी स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने छक्के चौकों की बारिश करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। इस दौरान टीम इंडिया ने अपनी पारी में कई नए रिकॉर्ड बनाए। सूर्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारतीय बल्लेबाजों ने उनके फैसले को सिर्फ सही साबित नहीं किया बल्कि इस मैच को कई मामलों में रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया। इस मैच में ऐसे 5 बड़े रिकॉर्ड बने, जिसे तोड़ना किसी भी टीम के लिए सपना होगा। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 297 रन बनाए।

एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के

भारतीय बल्लेबाजों ने इस पारी में कुल 22 छक्के लगाए, जो भारतीय टीम द्वारा किसी भी मैच में सबसे ज्यादा लगाए गए छक्कों की संख्या है। संजू सैमसन ने 8 छक्के लगाए, तो सूर्या ने 5 बार बाउंड्री के ऊपर के गेंद को बाहर भेजा। रियान पराग और हार्दिक पंड्या ने 4-4 छक्के लगाए तो रिंकू सिंह ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर रिकॉर्ड भारत के नाम लिख दिया।
  • 26 – नेपाल बनाम मंगोलिया, 2023
  • 23 – जापान बंनाम चीन, 2024
  • 22 – भारत बंनाम बांग्लादेश, 2024
  • 22 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2019
  • 22 – वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, 2023

एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री

  • 47 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 43 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
  • 42 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
  • 42 – भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 41 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007
  • 41 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

84 गेंद में 200 रन

इस पारी में भारत ने सबसे तेज 200 रन के आंकड़े को पार कर दिया। सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन की आतिशी बल्लेबाजी ने भारत को इस मामले में सबसे आगे खड़ा कर दिया।

10 ओवर में 152 रन

इससे पहले भारत ने सिर्फ 60 गेंदों में 150 के आंकड़े को पार कर लिया था। यह भारत की किसी भी टी20 मुकाबले का सबसे तेज 150 रन था।

दूसरा सबसे बड़ा टी20 स्कोर

  • 314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023
  • 297/6 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
  • 278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
  • 268/4 – मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांग्जो, 2023
  • 267/3 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तारोबा, 2023
ये भी पढ़ें: जमकर गरजा संजू सैमसन का बल्ला, 1 ओवर में लगाए 5 छक्के, 84 गेंद में भारत ने ठोक दिए 200 रन

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs BAN 3rd T20: 47 बाउंड्री, 22 छक्के, दशहरा के दिन भारतीय बल्लेबाजों ने हैदराबाद में की आतिशबाजी, बने 5 बड़े रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.