क्रिकेट

Hong Kong Sixes Full Schedule: 1 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, सिर्फ 5 ओवर का खेला जाएगा मैच, यहां जानें पूरी डिटेल्स

IND vs PAK, Hong Kong Sixes: हांग कांग सिक्सेस में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलेगी। टीम इंडिया के ग्रुप में तीसरी टीम UAE है।

नई दिल्लीOct 12, 2024 / 04:55 pm

Vivek Kumar Singh

IND vs PAK, Hong Kong Sixes Full Schedule: हांग कांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 2007 टी20 वर्ल्डकप के चैंपियन खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को कमान सौंपी गई है तो केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, भरत चिपली और श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर) को भी टीम में जगह मिली है। यह सभी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उथप्पा की अगुआई वाली भारतीय टीम 1 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अगले दिन वे यूएई से भिड़ेंगे। क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी उसी दिन होंगे। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल 3 नवंबर को खेला जाएगा। 3 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट फैंस लंबे असरे से इंतजार कर रहे हैं।
Hong Kong Sixes 2024 का पूरा कार्यक्रम

1 नवंबर को खेले जाने वाले मुकाबले

  • दक्षिण अफ्रीका बनाम हांगकांग (सुबह 6 बजे से)
  • इंग्लैंड बनाम नेपाल (सुबह 6:55 बजे से)
  • पाकिस्तान बनाम यूएई (सुबह 7:50 बजे से)
  • श्रीलंका बनाम ओमान (सुबह 8:45 बजे से)
  • न्यूजीलैंड बनाम हांगकांग (सुबह 9:40 बजे से)
  • बांग्लादेश बनाम ओमान (सुबह 10:35 बजे)
  • भारत बनाम पाकिस्तान (सुबह 11:30 बजे)
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (दोपहर 12:25 बजे से)
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:15 बजे से)
  • श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (दोपहर 2:10 बजे से)

2 नवंबर को खेले जाने वाले मुकाबले

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम नेपाल (सुबह 6 बजे से)
  • भारत बनाम यूएई (सुबह 6:55 बजे से)
3 नवंबर को इस टूर्नामेंट के सेमीफाइवल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। आखिरी बार यह टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने जीता था। अब तक प्रोटियाज टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी रही है।
ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा बने जामनगर राजघराने के उत्तराधिकारी, इसी रॉयल फैमिली की देन है रणजी-दलीप ट्रॉफी

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / Hong Kong Sixes Full Schedule: 1 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, सिर्फ 5 ओवर का खेला जाएगा मैच, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.