
लीजेंड क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक ने दुनिया को कहा अलविदा, इस बार अफवाह नहीं।
Heath Streak Death : ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बार उनके निधन का समाचार बिलकुल सच है। उनके निधन की खबर की खुद उनके परिवार की ओर से पुष्टि की गई है। बताया गया है कि लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया है। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही उनके निधन की अफवाह उड़ाई गई थी। जिसके बाद टीम इंदिया के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी दुख जताते हुए ट्वीट कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए पोस्ट का डिलीट कर दिया था। अब उनके निधन से पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है।
दरअसल, फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, हीथ स्ट्रीक की पत्नी नादिन ने फेसबुक के माध्यम से निधन की खबर की पुष्टि की है। बता दें कि पिछले महीने ही हीथ स्ट्रीक के निधन को लेकर कुछ झूठी खबरें फैली थीं। इसके बाद खुद स्ट्रीक ने सामने आते हुए प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन अब वह हमारे बीच में नहीं रहे हैं। उन्होंने आज 3 सितंबर की सुबह अंतिम सांस ली।
स्ट्रीक का टेस्ट करियर
बता दें कि ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक ने ज़िम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे खेले। उन्होंने ज़िम्बाब्व के लिए 1993 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने टेस्ट करियर की 102 पारियों में 28.14 की औसत से 216 विकेट लिए और की 107 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 22.35 की औसत से 1990 रन बनाए।
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल, संजू सैमसन समेत इन 3 का कटा पत्ता
स्ट्रीक का वनडे करियर
वहीं, स्ट्रीक ने वनडे करियर में 185 पारियां खेलते हुए 29.82 की औसत से 239 विकेट चटकाए। उनका बेस्ट 5/32 का रहा। वनडे की 159 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 28.29 की औसत से 2943 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 175 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली को तीसरे नहीं चौथे नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी, सर्वे में बड़ा खुलासा
Published on:
03 Sept 2023 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
