
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का ‘महामुकाबला’ देखा जा रहा है। फिलहाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की पारी के दौरान एक ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटी को चकमा देकर कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुस गया। अब इस पर ट्विटर पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
कोहली से गले मिलने पहुंचा ऑस्ट्रेलियन
दरअसल, भारतीय टीम फील्ड पर बल्लेबाजी कर रही थी। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद थे। तभी अचानक सिक्योरिटी को तोड़कर एक शख्स मैदान में घुस गया। वो विराट से मिलने के लिए विराट की तरफ दौड़ पड़ा। मैदान पर दाखिल होने वाला शख्स ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है। युवक ने अपना नाम जॉन्स बताया और वह फिलिस्तीन का समर्थक है। युवक के टीशर्ट पर लिखा था, ‘फ्री फिलिस्तीन।’ फिलहाल, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ट्विटर यूजर्स का रिएक्शन आया सामने
इस मामले पर अब ट्विटर यूजर के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। किसी ने कहा-कौन है ये, तो किसी ने इसे एक साजिश का हिस्सा बताया। लोगों का मानना है कि कोहली से जो ऑस्ट्रेलियन युवक गले मिलने गया था, वो किसी साजिश का हिस्सा है।
Updated on:
19 Nov 2023 07:48 pm
Published on:
19 Nov 2023 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
