scriptAsia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव और कोहली के कहर से लेकर हांगकांग की गलती तक, मैच की 5 बड़ी बातें | Patrika News
क्रिकेट

Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव और कोहली के कहर से लेकर हांगकांग की गलती तक, मैच की 5 बड़ी बातें

भारत ने एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रनों से हरा दिया। ये मैच बहुत ही शानदार रहा और कई रिकॉर्ड भी इस मैच में बने। भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। आइए आपको इस मैच की पांच बड़ी बातों के बारे में जानकारी देते हैं।

Sep 01, 2022 / 08:31 am

Joshi Pankaj

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022: भारतीय टीम का एशिया कप में सफर अभी तक शानदार रहा है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया और अब दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रनों से मात दी है। टीम इंडिया ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में टीम इंडिया के जीत फैक्टर बहुत सी चीजें रही। सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। हालांकि कुछ चीजें रही जिसमें अभी भी सुधार की जरूरत है। आवेश की गेंदबाजी पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। एशिया कप में अपने दोनों शुरूआती मुकाबले टीम इंडिया ने जीत लिए है। उम्मीद है कि ये सिलसिला जारी रहेगा। खैर हम आपको इस मैच की पांच बड़ी बातें बताते हैं।
1) सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी

सूर्यकुमार ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो टीम इंडिया को अपने दम पर अकेले मैच जीता सकते है। इस मैच में उन्होंने 26 गेंदों में 68 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 6 सिक्स और 6 चौके जड़े। एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया का स्कोर 160 केे करीब जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हांगकांग ने भी जीतने की बहुत कोशिश की। सूर्यकुमार की इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने 192 का स्कोर खड़ा किया। टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भी सूर्यकुमार की ये इनिंग बहुत शानदार है।
https://twitter.com/surya_14kumar?ref_src=twsrc%5Etfw


2) रोहित शर्मा के रिकॉर्ड


रोहित इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने अपने नाम कुछ रिकॉर्ड कर लिए है। टी-20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए है। उनके बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है। इसके अलावा कप्तान के तौर पर टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा आ गए है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 31 मैच जीत लिए है। उन्होंने विराट कोहली को पीछे किया। अब रोहित से आगे धोनी है।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1564975325557039106?ref_src=twsrc%5Etfw


3) विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी की


कोहली के बल्ले से अब हर कोई रन देखना चाहता है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 35 रन बनाए थे, हालांकि उस मैच में इतने कॉफिंडेंट वो नहीं लगे। हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 44 गेदों में 59 रन बनाए। तीन सिक्स भी उन्होंने लगाए। ये पारी उनके लिए बहुत अहम थी। आने वाले समय में अब ऐसा लग रहा है कि वो रन बनाएंगे और टीम इंडिया को एशिया कप की ट्राफी जिताएंगे।

यह भी पढ़ें

T-20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

https://twitter.com/BCCI?ref_src=twsrc%5Etfw


4) स्पिनर्स का जलवा


पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्पिनर एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। हांगकांग के खिलाफ रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल ने जबरदस्त गेंदबाजी की। इन दोनों ने रनों पर नकेल कस दी। दोनों ने 4-4 ओवरों की गेंदबाजी की और कुल 33 रन दिए। चहल ने 18 तो जडेजा ने 15 रन दिए। जडेजा ने एक विकेट लिया। ये देखकर अच्छा लगा कि स्पिनर्स ने पिच के हिसाब से अपनी भूमिका निभाई।
https://twitter.com/hashtag/INDvHK?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


5) केएल राहुल और आवेश खान चिंता का विषय

राहुल अभी भी फॉर्म में नहीं लग रहे हैं। इंजरी से वापसी के बाद कुछ भी बड़ा कारनामा वो नहीं कर पाए है। हांगकांग के खिलाफ बहुत धीमी बल्लेबाजी उन्होंने की। राहुल ने 39 गेंदों में 36 रन बनाए। अब उनके ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं। आवेश खान को लगातार मौका दिया जा रहा है और हर मैच में उनकी खराब गेंदबाजी देखने को मिल रही है। हांगकांग के खिलाफ सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंद डाली। आवेश खान ने 4 ओवर में 53 रन दिए। आवेश खान के लिए भी अब खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें

IND vs HK, Asia Cup 2022: भारत ने हांगकांग को 40 रनों से हराया

https://twitter.com/hashtag/India?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Sports / Cricket News / Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव और कोहली के कहर से लेकर हांगकांग की गलती तक, मैच की 5 बड़ी बातें

ट्रेंडिंग वीडियो